Tuesday 9th of June 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:पाटी मेहरोली सड़क मे न्यू कलोनी पाटी में दुर्घटनाओं को दावत दे रही है टूटी हुई लोहे की जालियां।

लोहाघाट:रायनगर चौड़ी में विकास सिर्फ योजनाओं में नहीं, जमीन पर दिखाई देता है: संयुक्त निदेशक राजेंद्र तिवारी

लोहाघाट:पीएम सुरक्षित मातृत्व अभियान के 10 वर्ष पूर्ण विशेष कार्यक्रम मे गर्भवती महिलाओं को दी गई महत्वपूर्ण स्वास्थ

आयुर्वेदिक चिकित्सकों का विरोध प्रदर्शन दूसरे दिन भी जारी, सरकार की उपेक्षापूर्ण नीतियों पर जताया रोष

लोहाघाट:सीएम के निर्देश पर आपदा प्रभावित किसानों को त्वरित राहत देने में जुटा जिला प्रशासन

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

: लोहाघाट:राजकीय पीजी कॉलेज में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय रोवर रेंजर समागम में मेजवान लोहाघाट महाविद्यालय बना चेम्पियन।

राजकीय पीजी कॉलेज में सम्पन्न हुई राज्य स्तरीय रोवर रेंजर समागम में मेजवान लोहाघाट महाविद्यालय बना चेम्पियन। पीजी कॉलेज लोहाघाट में सम्पन्न हुई पांच दिनी रोबर रेंजर समागम में विभिन्न प्रतियोगिताओं के परिणाम घोषित किए गए। एसओसी स्काउट बीएस बिष्ट ने परिणामों की घोषणा की। आंल ओवर मेजवान पीजी कॉलेज चेम्पियन घोषित किया गया जब कि रोवर में लोहाघाट ने पहला तथा हल्द्वानी दूसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार रेंजर में गोपेश्वर ने पहला तथा लोहाघाट ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। मार्च पास्ट व गणवेश में लोहाघाट प्रथम, हल्द्वानी दूसरा व हल्दूचौड़ तीसरे स्थान पर रहा। इसी प्रकार कलर पार्टी में गोपेश्वर, हल्द्वानी एवं लोहाघाट समूह गान में हल्द्वानी, लोहाघाट एवं गोपेश्वर, नाटक में लोहाघाट, पिथौरागढ़ एवं गोपेश्वर, गांठ एवं बंधन में लोहाघाट, हल्द्वानी एवं पिथौरागढ़, डीपी - 6 में लोहाघाट, हल्द्वानी एवं गोपेश्वर, ध्वज शिष्टाचार में हल्द्वानी, लोहाघाट एवं पिथौरागढ़,पुल व मचान निर्माण में हल्द्वानी, लोहाघाट एवं गोपेश्वर के प्रतियोगी क्रमशः पहले, दूसरे व तीसरे स्थान पर रहे। तम्बू निर्माण में हल्द्वानी, लोहाघाट एवं गोपेश्वर, हस्थकला प्रदर्शनी में लोहाघाट, हल्द्वानी एवं पिथौरागढ़, निबंध प्रतियोगिता लोहाघाट, गोपेश्वर एवं रुद्रपुर, समान्य ज्ञान में प्रथम व द्वितीय स्थान एमबी पीजी कॉलेज हल्द्वानी, तीसरे स्थान पर पीजी कॉलेज लोहाघाट रहा। पोस्टर प्रतियोगिता में पीजी कॉलेज लोहाघाट, पीजी कॉलेज सितारगंज व पीजी कॉलेज नागनाथ पोखरी, झांकी में पिथौरागढ़ ने पहला, लोहाघाट ने दूसरा तथा पीजी कॉलेज हल्द्वानी, पुरोला, थत्यूण, सांस्कृतिक कार्यक्रमों में हल्द्वानी, गोपेश्वर एवं लोहाघाट, इकोरस्टोरेसन व्याख्यान में पीजी कॉलेज लोहाघाट, गोपेश्वर एवं हल्दूचौड़ पहले तीन स्थान में रहे। प्राचार्य प्रो डॉ संगीत गुप्ता ने पुरुस्कार वितरण समारोह की अध्यक्षता करते हुए सभी के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया। संचालन डॉ दिनेश राम, डॉ सुनील कुमार , जिला स्काउट गाइड कमिश्नर श्याम दत्त चौबे एवं डॉ अनीता टम्टा ने किया। मेजवान स्वामी विवेकानंद पीजी कॉलेज लोहाघाट को चेम्पियन घोषित करने का श्रेय रोवर के नोडल अधिकारी डॉ दिनेश राम, रेंजर की नोडल अधिकारी डॉ अनीता टम्टा एवं स्काउट के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने के लिए राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त डॉ सुनील कुमार को दिया गया। जिनके अनावरत प्रयासों से महाविद्यालय को यह उपलब्धि मिली है।

जरूरी खबरें