Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

: पाटी:अवैध धंधेबाजों एवं सरकारी भूमि हथियाने वाले वाले दमदार लोगों पर भारी पड़ गई है महिला एसडीएम । पाटी के समीप चंद्रिकाकोट में कब्जाई भूमि को मुक्त कराकर अन्य अतिक्रमणकारियों को दिया कडा संदेश।

Laxman Singh Bisht

Tue, Dec 17, 2024
अवैध धंधेबाजों एवं सरकारी भूमि हथियाने वाले वाले दमदार लोगों पर भारी पड़ गई है महिला एसडीएम । एसडीम पाटी नीतीश डांगर अवैध धंधेबाजों एवं समाज मे दादागिरी कर मनमानी करने वालों पर बहुत भारी पड़ गई है। पहले अवैध खनन के विरुद्ध की गई ताबड़तोड़ कार्रवाई के बाद अब सरकारी जमीनों में कब्जा करने वालों पर कार्यवाही शुरू कर दी गई है। ताजा घटनाक्रम में उन्होंने पाटी के चंद्रिकाकोट की काफी महत्वपूर्ण 30 नाली भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराकर तारबाड़ समेत लोहे के एंगल आदि सभी वस्तुएं जप्त कर ली है। इस जमीन की कीमत वर्तमान में एक करोड रुपए से अधिक बताई जाती है। एसडीएम के तीखे तेवर देखते हुए तहसील प्रशासन भी काफी सक्रिय हो गया है। एसडीएम के निर्देश पर गठित टास्क फोर्स में तहसीलदार ईश्वर सिंह के नेतृत्व में राजस्व उप निरीक्षक देवीधूरा के जगदीश राम, पाटी के वीरेंद्र पुंडीर, उषा राय, प्रियंका पांडे, चोडापिता के विक्रम सिंह की टीम गठित कर सारी भूमि अपने कब्जे में ले ली गई है। अगस्त माह के तीसरे सप्ताह में यहां की एसडीएम बनकर आई श्रीमती डांगर ने पाटी क्षेत्र की सारी परिस्थितियों का अध्ययन करने के बाद जन समस्याओं व आवश्यकताओं का त्वरित समाधान कर राजस्व बढ़ाने पर भी अपना ध्यान केंद्रित किया है। उनका कहना है कि लधीया व पनार नदी में रेता बजरी एवं अन्य स्थानों में पत्थर निकालने के लिए स्थान नियत कर राजस्व अर्जित किया जा सकता है।जिस पर विचार विमर्श किया जा रहा है।उन्होंने सरकारी भूमि पर अतिक्रमण करने वालों को संदेश दिया है कि वह स्वतः अतिक्रमणों को हटाकर इसकी सूचना तहसील प्रशासन को दे दें। उन्होंने पाटी तहसील क्षेत्र में सरकारी भूमि में हुए अतिक्रमण की पूरी सूची भी तैयार कर ली है।यदि प्रशासन को इसमें हस्तक्षेप करना पड़ा तो जमीन खाली करने के साथ उन पर कड़ी कार्यवाही भी अमल में लाई जाएगी।

जरूरी खबरें