Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:जू0 हा0 फोर्ती में मुख्यमंत्री ज्ञान केंद्र का जिला पंचायत अध्यक्ष ने किया शुभारंभ।

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

सूचना

: चंपावत:राष्ट्रीय राजमार्ग में पैदल चल रहे युवाओं को जिला प्रशासन ने रैन बसेरे में ठहराया 

Laxman Singh Bisht

Mon, Nov 18, 2024
राष्ट्रीय राजमार्ग में पैदल चल रहे युवाओं को जिला प्रशासन ने रैन बसेरे में ठहराया पिथौरागढ़ में प्रादेशिक भर्ती में शामिल होने के लिए दूसरे राज्यों के हजारों युवा चंपावत जिले में पहुंचे हैं टनकपुर में हजारों की संख्या में युवा वाहनों के इंतजार में टनकपुर में डेरा डाले हुए हैं वहीं कई युवा वाहन न मिलने से पैदल पिथौरागढ़ की ओर रवाना हुए मामले का संज्ञान लेते हुए डीएम चंपावत नवनीत पांडे के आदेश पर एसडीएम चंपावत सौरभ असवाल के नेतृत्व में राजस्व विभाग की टीम स्वाला ,अमोड़ी पहुंचे युवाओं को वाहन में बैठा कर चंपावत लाइ तथा सभी युवाओं के ठहरने की व्यवस्था रेन बसेर में की गई है ठिकाना मिलने से युवाओं ने राहत की सांस ली और मदद के लिए युवाओ ने डीएम चंपावत व एसडीएम सदर को धन्यवाद दिया टीम में राजस्व निरीक्षक पुष्कर नाथ ,राजस्व उपरीक्षक हरीश गहतोड़ी ,अशोक सिंह, सुनील महरा शामिल रहे मालूम हो इस समय भी हजारों की संख्या में युवा टनकपुर में डेरा डाले हुए हैं

जरूरी खबरें