Tuesday 14th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा की रीति नीति को जन जन तक पहुंचाने के लिए प्रदेश मंत्री निर्मल माहरा को प्रदेश में मिला प्रथम स्थान।

लोहाघाट अस्पताल से चार विशेषज्ञ चिकित्सकों के स्थानांतरण पर भड़के लोहाघाट विधायक

चंपावत:टनकपुर पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग में शीश नगर में 50 मीटर गहरी खाई में गिरा वाहन

लोहाघाट विधानसभा का बोलना विकास 15 किलोमीटर दूर जाकर पढ़ाई करने को मजबूर डुंगरा लेटी की छात्र-छात्राएं।

चंपावत:जनता मिलन कार्यक्रम में 82 शिकायतें प्राप्त, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : लोहाघाट मे बन विभाग ने चलाया बंदर पकड़ो अभियान लोगों को राहत

Laxman Singh Bisht

Wed, Aug 6, 2025

लोहाघाट मे बन विभाग ने चलाया बंदर पकड़ो अभियान लोगों को राहत

रीता गहतोड़ी की मांग व डीएफओ के निर्देश पर चला अभियान।

रानीबाग रेस्क्यू सेंटर छोड़े जा रहे है बंदर। 15 दिन और चलेगा अभियानलोहाघाट नगर व ग्रामीण क्षेत्रों में बंदरों के द्वारा काफी आतंक मचाया गया है। बंदर लोगों को काटने के साथ-साथ लोगों की खेती को भी तबाह कर रहे है। लोहाघाट क्षेत्र में बंदरों के आतंकों को देखते हुए क्षेत्र की सामाजिक कार्यकर्ता व तीलू रौतेली पुरस्कार विजेता रीता गहतोड़ी ने डीएफओ चंपावत नवीन चंद्र पंत से बंदरों के आतंक से निजात दिलाने की मांग की थी। मामले का संज्ञान लेते हुए डीएफओ चंपावत के निर्देश पर रेंजर लोहाघाट के नेतृत्व में मथुरा से बंदर पकड़ने की टीम बुलाकर लोहाघाट क्षेत्र में भेज दी गई है। टीम के द्वारा बंदरों को पकड़ने का कार्य शुरू कर दिया गया है मथुरा से आए मंकी कैचर अजहरुद्दीन ने बताया रेंजर लोहाघाट के निर्देश पर लोहाघाट क्षेत्र में बंदर पकड़े जा रहे हैं अभी तक 50 से अधिक बंदरों को पकड़ लिया गया है। कहा यह अभियान 15 दिन तक चलेगा ।उन्होंने बताया आज चांदमारी, कोली ढेक व लोहाघाट नगर से बंदर पकड़े गए हैं ।अभियान लगातार जारी है उन्होंने कहा बंदरों को पकड़ कर रानीबाग रेस्क्यू सेंटर भेजा जा रहा है उन्होंने बंदरों की सूचना वन विभाग को देने की अपील की है। रीता गहतोड़ी ने मामले का संज्ञान लेने के लिए डीएफओ चंपावत नवीन चंद्र पंत को धन्यवाद दिया है । बंदर पकड़े जाने से लोगों ने राहत की सांस ली है।

जरूरी खबरें