Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

सूचना

: परिवहन निगम के टनकपुर रीजन के आरएम की कार ने किसान को रौंदा था जांच के बाद हिट एंड रन मामले में मुकदमा दर्ज 

Laxman Singh Bisht

Fri, Mar 14, 2025
परिवहन निगम के टनकपुर रीजन के आरएम की कार ने किसान को रौंदा था जांच के बाद हिट एंड रन मामले में मुकदमा दर्ज उत्तराखंड परिवहन निगम के टनकपुर रीजन के आरएम आलोक कुमार बनवाल की कार ने 9 मार्च रात को एक व्यक्ति को टक्कर मार दी थी जिसमें उसकी मौत हो गई थी जांच के बाद पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है फिलहाल अभी यह स्पष्ट नहीं हो पाया कार आरएम चला रहे थे या अन्य पुलिस के अनुसार 9 मार्च रात गिरीश चंद्र गरजला निवासी कुंवरपुर गोलापार हल्द्वानी को एक तेज रफ्तार कार ने टक्कर मार दी थी जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई थी मामले पर गिरीश के पुत्र अक्षय ने थाने में तहरीर दी थी पुलिस की जांच पर पता चला जिस कार से हादसा हुआ वह एक सफेद रंग की इमेज कार थी और वह परिवहन निगम के टनकपुर रीजन के आरएम आलोक कुमार बनवाल निवासी देहरादून के नाम पर रजिस्टर्ड है वही इस मामले की सीसीटीवी फुटेज सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है वही चोरगलियां थाना प्रभारी राजेश जोशी ने जानकारी देते हुए बताया सीसीटीवी फुटेज में कार चलाते हुए आरएम दिखाई दे रहे हैं कार जब्त कर ली गई है तथा मामले की जांच कुंवरपुर चौकी प्रभारी विजय राणा के द्वारा की जा रही है जल्द मामले का खुलासा कर लिया जाएगा  

जरूरी खबरें