Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट: यात्री के हाथ में घुसा रोडवेज बस के दरवाजे का बोल्ट जिला चिकित्सालय रेफर लोहाघाट चिकित्सालय में खली सर्जन की कमी बोल्ट निकालने के लिए घंटो भटकता रहा यात्री

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 11, 2024
यात्री के हाथ में घुसा रोडवेज बस के दरवाजे का बोल्ट जिला चिकित्सालय रेफर लोहाघाट चिकित्सालय में खली सर्जन की कमी बोल्ट निकालने के लिए घंटो भटकता रहा यात्री सोमवार को पिथौरागढ़ डिपो की रोडवेज बस से पिथौरागढ़ से लोहाघाट आ रहे यात्री त्रिलोक सिंह तड़ागी निवासी बुंदेला ढेक लोहाघाट के हाथ में परिचालक के द्वारा लापरवाही से लोहाघाट में बस का दरवाजा बंद करते समय दरवाजे के कब्जे का बोल्ट कब्जे सहित उखड़ कर घुस गया हाथ में बोल्ट घुसते ही यात्री त्रिलोक सिंह दर्द से कराहने लगे वही यात्री को यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम मेहरा के द्वारा निजी वाहन से लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय लाया गया जहां डॉक्टर बीना मेलकानी ने हाथ का निरीक्षण कर हाथ से बोल्ट निकालने में असमर्थता जता दी डॉक्टर बीना मेलकानी ने कहा बोल्ट को सिर्फ सर्जन के द्वारा ही निकाला जा सकता है अगर वह इस बोल्ट को निकालती है तो हो सकता है बोल्ट नस में घुसा हो ऐसी स्थिति में खून रोकना काफी मुश्किल हो जाएगा वही यात्री त्रिलोक सिंह के परिजन उन्हे चंपावत जिला चिकित्सालय लेकर गए लोगों ने एक बार फिर लोहाघाट अस्पताल की बदहाली वह विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी पर आक्रोश जताते हुए कहा अगर अस्पताल में सृजन होता तो मरीज को ऐसे भटकना नहीं पड़ता कुल मिलाकर लोहाघाट अस्पताल में सर्जन की कमी एक बार फिर काफी खली और मरीज त्रिलोक सिंह 2 घंटे तक हाथ में घुसे बोल्ट को लेकर भटकते रहे और दर्द से कराहते रहे और इस घटना से उत्तराखंड परिवहन निगम की बसों की हालत भी बयां होती है बस के दरवाजे का कब्जा उखड़ कर यात्रियों के हाथ में घुस जाता है शासन प्रशासन ने संज्ञान लेना चाहिए

जरूरी खबरें