Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

: लोहाघाट में नगर निकाय चुनाव को लेकर गरमाने लगा माहौल यह हो सकते हैं पालिका अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार 

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 29, 2024
लोहाघाट में नगर निकाय चुनाव को लेकर गरमाने लगा माहौल यह हो सकते हैं पालिका अध्यक्ष के प्रमुख दावेदार दिसंबर माह में नगर निकाय चुनाव होने की संभावना को देखते हुए लोहाघाट में माहौल गरमाने लगा है लगभग एक साल से पालिका अध्यक्ष की दावेदारी का इंतजार कर रहे जनप्रतिनिधियों ने अब प्रचार प्रसार शुरू कर दिया है संभावित प्रबल दावेदारों में निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा ,भाजपा नेता दीपक ओली ,पूर्व तेज तर्रार नगर पंचायत अध्यक्ष भूपाल सिंह मेहता ,राज्य आंदोलनकारी राजू गढ़कोटी ,राजेंद्र पुनेठा (राजू भैया) , पूर्व बीजेपी जिलाध्यक्ष सुभाष बगोली,लोकेश पांडे , डॉक्टर महेश ढेक ,बल्लू मेहरा संभावित दावेदार हो सकते हैं तो वहीं अगर आरक्षित सीट होती है तो पूर्व सभासद विनोद गोरखा ,राजू सार्की, सामाजिक कार्यकर्ता विपिन गोरखा व हरचरण वाल्मीकि संभावित उम्मीदवार नजर आ रहे हैं वहीं महिला सीट आने पर पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष लता वर्मा व भाजपा की तेज तर्रार नेत्री रेनू गढ़कोटी संभावित उम्मीदवार हो सकती है वही कुछ और छुपे रुस्तम की सामने निकल कर आने की पूरी संभावना है नगर निकाय चुनाव को लेकर अब लोहाघाट के चौराहों में संभावित उम्मीदवारों व उनके दमखम की चर्चाएं होने लगी है सबसे ज्यादा टिकट की होड़ भाजपा से होने की पूरी संभावना है सबसे दिलचस्प बात यह होगी क्या बीजेपी इस बार निवर्तमान पालिका अध्यक्ष गोविंद वर्मा पर दाव खेलेगी या फिर वर्मा को पार्टी से बगावत कर फिर से निर्दलीय चुनाव लड़ना पड़ेगा क्योंकि वर्मा नगर में बड़े जनाधार वाले नेता माने जाते हैं इससे पूर्व भी बर्मा दंपत्ति पार्टी से बगावत कर निर्दलीय नगर पालिका अध्यक्ष बन चुके हैं दोनों बार उन्होंने भाजपा नेता को पटखनी दी है

जरूरी खबरें