Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

चंपावत:ग्राम पंचायतों के उप प्रधान पदों हेतु सामान्य निर्वाचन कार्यक्रम घोषित; 15 जुलाई को ही होगा नामांकन, मतदान और

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:खोई हुई 2 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों को के सुपुर्द किया गया।

Laxman Singh Bisht

Sat, Nov 29, 2025

खोई हुई 2 वर्षीय बालिका को सकुशल उसके परिजनों को के सुपुर्द किया गया। आज 29 नवंबर को एक दो वर्षीय अबोध बालिका दयानंद स्कूल टनकपुर के पास वाली सड़क पर अकेले घूमती हुई पाई गई। सुरक्षा की दृष्टि तथा बालिका की सुरक्षा को ध्यान मे रखते हुए उसे बाल कल्याण पुलिस अधिकारी कोतवाली टनकपुर द्वारा अपने प्रभार मे लिया गया। इसके पश्चात विशेष किशोर पुलिस इकाई कोतवाली टनकपुर द्वारा तत्परता दिखाते हुए बालिका के संबंध में प्रचार-प्रसार किया गया और परिजनों की तलाश की गई। बालिका की पहचान कर तथा बालिका के परिजनों का पता लगाकर बाल कल्याण पुलिस अधिकारी कोतवाली टनकपुर तथा विशेष किशोर पुलिस इकाई कोतवाली टनकपुर द्वारा बालिका के परिजनों से संपर्क कर बालिका को नियमानुसार सकुशल उसकी मां के सुपुर्द किया गया। परिजनों ने पुलिस की इस पहल की सराहना की और विशेष किशोर पुलिस इकाई कोतवाली टनकपुर का आभार व्यक्त किया।इस मामले में विशेष किशोर पुलिस इकाई कोतवाली टनकपुर की तत्परता तथा बाल कल्याण पुलिस अधिकारी कोतवाली टनकपुर की संवेदनशीलता की वजह से बालिका को सकुशल उसके परिजनों से मिलाने में सफलता मिली।

जरूरी खबरें