Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा के दूसरे जत्थे का पारंपरिक और भव्य स्वागत, 11 राज्यों के 47 श्रद्धालु शामिल

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:खनन देय की वसूली हेतु भूमि की द्वितीय नीलामी 19 नवंबर को होगी टनकपुर में

Laxman Singh Bisht

Tue, Nov 11, 2025

खनन देय की वसूली हेतु भूमि की द्वितीय नीलामी 19 नवंबर को होगी टनकपुर में तहसीलदार, पूर्णागिरी (टनकपुर) ने सार्वजनिक सूचना जारी करते हुए अवगत कराया है कि खनन देय की बकाया राशि ₹2,91,250/- (दो लाख इक्यानबे हज़ार दो सौ पचास रुपये मात्र) की वसूली के संबंध में अग्रिम कार्यवाही की जा रही है।उन्होंने बताया कि बकायेदार श्रीमती नीलम पाटनी पत्नी कुलदीप पाटनी, निवासी ककरालीगेट, तहसील पूर्णागिरी (टनकपुर) एवं अन्य के स्वामित्व वाली भूमि की प्रथम नीलामी 11 नवंबर 2025 को पूर्वाह्न 11:00 बजे तहसील कार्यालय पूर्णागिरी (टनकपुर) में नियत की गई थी।प्रथम नीलामी की तिथि पर कोई भी बोलीदाता उपस्थित न होने के कारण, बकाया वसूली हेतु उक्त भूमि की द्वितीय नीलामी अब पुनः निर्धारित की गई है।द्वितीय नीलामी की तिथि: 19 नवंबर 2025 समय: पूर्वाह्न 11:00 बजे

स्थान: तहसील कार्यालय पूर्णागिरी (टनकपुर)

तहसीलदार ने स्पष्ट किया है कि नीलामी प्रक्रिया को स्वीकृत, अस्वीकृत अथवा निरस्त करने का पूर्ण अधिकार उप जिलाधिकारी टनकपुर एवं तहसीलदार पूर्णागिरी (टनकपुर) को सुरक्षित रहेगा।उन्होंने सभी इच्छुक बोलीदाताओं से अनुरोध किया है कि वे नियत तिथि और समय पर उपस्थित होकर नीलामी प्रक्रिया में भाग लें।

जरूरी खबरें