Thursday 13th of August 2026

ब्रेकिंग

केंद्रीय विद्यालय विद्युत लाइन शिफ्टिंग व गल्ला गांव फीडर में कार्य के चलते 18 अगस्त तक विद्युत व्यवस्था बाधित

खेतीखान में धूमधाम व हर्षोल्लास के साथ निकली तिरंगा यात्रा।भारत माता के जयकारों से गूंजा खेतीखान

चंपावत:स्वतंत्रता दिवस पर चम्पावत में आयोजित होगी जिला स्तरीय बैडमिंटन प्रतियोगिता 2026

चंपावत:गुरुकुलम एकेडमी ने चम्पावत में बिखेरा देशभक्ति का रंग निकाली भव्य तिरंगा यात्रा

चंपावत:दुष्कर्म व गर्भपात के आरोपी युवक को कोर्ट ने किया बरी।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर :शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

Laxman Singh Bisht

Thu, Jun 25, 2026

टनकपुर शारदा डूबे दो युवको में से एक का शव एसडीआरएफ ने किया बरामद, दूसरे की तलाश जारी।

एसडीआरएफ ने सव को शिनाख्त के लिए पुलिस के किया सुपुर्द

टनकपुर। टनकपुर के बूम क्षेत्र में बीते 22 जून को शारदा नदी में डूबे दो युवको नैतिक सक्सेना व तरुण सक्सेना में से एक का शव आज गुरुवार की सुबह (स्टेट डिजास्टर रिस्पॉन्स फोर्स) टनकपुर की टीम ने एसआई नरेंद्र सिंह राणा के नेतृत्व मे कड़ी मशक्कत के बाद शारदा नदी से बरामद कर लिया है। बरामद शव को आवश्यक पंचनामा और पोस्टमार्टम व शिनाख्त की कार्रवाई के लिए स्थानीय कोतवाली टनकपुर पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं, दूसरे लापता युवक की तलाश में रेस्क्यू अभियान लगातार जारी है।मिली जानकारी के अनुसार, बूम क्षेत्र में युवाओं के डूबने की सूचना मिलते ही एसडीआरएफ टनकपुर की रेस्क्यू टीम प्रभारी के नेतृत्व में तत्काल आवश्यक उपकरणों और गोताखोरों के साथ घटनास्थल पर पहुंची। नदी के तेज बहाव और चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों के बीच एसडीआरएफ के जवानों ने बिना वक्त गंवाए सर्च एंड रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया।गहन खोजबीन के बाद गोताखोरों ने डूबे हुए दो युवकों में से एक का शव आज पानी से बाहर निकालने में सफलता हासिल की। एसडीआरएफ टीम द्वारा शव को तुरंत कोतवाली टनकपुर पुलिस के हवाले कर दिया गया, जिसके बाद पुलिस शव की शिनाख्त और आगे की कानूनी कार्रवाई में जुट गई है।नदी में डूबे दूसरे युवक का अभी तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। एसडीआरएफ के कमांडेंट अर्पण यदुवंशी द्वारा बताया कि लापता दूसरे युवक को ढूंढने के लिए बूम क्षेत्र से लेकर नदी के निचले इलाकों में सर्च ऑपरेशन को और तेज कर दिया गया है। जल पुलिस और स्थानीय पुलिस व प्रशासन की टीमें भी मौके पर मुस्तैद हैं। शव नैतिक व तरुण में से किसी एक का हो सकता है यह तो शिनाख्त के बाद ही पता चल पा।

जरूरी खबरें