रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 जुवारियों को किया गिरफ्तार
Laxman Singh Bisht
अवैध जुआ-सट्टे पर चम्पावत पुलिस की बड़ी कार्यवाही
पुलिस ने सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 जुवारियों को किया गिरफ्तार

एसपी चंपावत रेखा यादव द्वारा जनपद में सार्वजनिक स्थानों पर होने वाले अपराधों, अवैध जुआ एवं सट्टे की गतिविधियों पर अंकुश लगाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों एवं एसओजी टीम को सघन चेकिंग एवं आवश्यक वैधानिक कार्यवाही करने हेतु आदेशित किया गया है। एसपी चंपावत के निर्देश पर 17 अगस्त को सीओ चंपावत निहारिका सेमवाल के पर्यवेक्षण तथा उ0नि0 कमलेश भट्ट, प्रभारी एसओजी एवं एसएसआई पूरन सिंह तोमर, प्रभारी कोतवाली टनकपुर के नेतृत्व में एसओजी एवं कोतवाली टनकपुर पुलिस टीम द्वारा क्षेत्र में चेकिंग व मुखबिर की सूचना पर पुलिस टीम ने शारदा घाट रोड स्थित सार्वजनिक स्थान पर जुआ खेल रहे 07 व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया। जिनमें शेर बहादुर ,जाहिद हसन ,मोहम्मद आसिफ,रजत गुप्ता ,मुकेश कुमार सुनील कश्यप ,रवि कश्यप निवासी टनकपुर को गिरफ्तार किया गया।आरोपियों से 10,050 नगद 52 ताश के पत्ते,06 मल्टीमीडिया सेट मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस ने गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध धारा 13 जुआ अधिनियम के अंतर्गत कोतवाली टनकपुर में अभियोग पंजीकृत कर नियमानुसार वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पुलिस टीम में कमलेश भट्ट प्रभारी एसओजी , एसएसआई पूरन सिंह तोमरएसआई अकरम अहमद, हेड कांस्टेबल महेंद्र डंगवाल ,मो. नासिर , राम लाल, प्रकाश सिंह, कैलाश चौसाली,कांस्टेबल कुलदीप सिंह , सूरज कुमार कांस्टेबल अनिल गुप्ता शामिल रहे।
विज्ञापन
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश
चंपावत:सीएम हेल्पलाइन की शिकायतों का समयबद्ध और गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करें अधिकारी: डीएम
उत्तराखंड:सीएम धामी का सख्त एक्शन जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर नपे जल संस्थान/ पेयजल निगम के छह इंजीनियर
पाटी:भोखड़ा (मंगललेख ) का राजकीय जूनियर हाई स्कूल भवन बना गाय भैंसो का तबेला। छात्र संख्या न होने के चलते स्कूल कर दिया गया था बंद।
चंपावत:राह-वीरो को जल्द करें सम्मानित सम्बंधित अधिकारियो को डीएम के निर्देश