रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात
Laxman Singh Bisht
Mon, Aug 10, 2026
कैलाश मानसरोवर यात्रा के अंतिम दल के साथ गीता धामी ने की मुलाकात

कुमाऊं मंडल विकास निगम के शारदा टूरिस्ट रेस्ट हाउस, टनकपुर में कैलाश मानसरोवर यात्रा पर निकले विभिन्न राज्यों से आए 44 सदस्यीय यात्रा दल से आत्मीय भेंट हुई। इस दौरान यात्रियों से उनकी यात्रा की तैयारियों और अनुभवों के बारे में जानकारी प्राप्त की तथा सभी को मंगलमय एवं सुखद यात्रा के लिए शुभकामनाएं दीं।कैलाश मानसरोवर यात्रा हमारी आस्था, आध्यात्मिक चेतना और समृद्ध सांस्कृतिक परंपरा का प्रतीक है।

उत्तराखण्ड की धरती पर यात्रा के पड़ाव के दौरान यात्रियों का स्वागत एवं सेवा-सत्कार करना हम सभी के लिए सौभाग्य की बात है।यह यात्रा दल कल प्रातः टनकपुर से आगे की यात्रा के लिए प्रस्थान करेगा। महादेव से प्रार्थना है कि सभी यात्रियों की यात्रा सुरक्षित, सुगम और सफल हो तथा वे सुखद अनुभवों के साथ अपने गंतव्य तक पहुंचें।
