रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:वन विभाग ने किया पर्दाफाश गड्ढों में दबा कर रखी गई लाखों की अवैध लकड़ी का।
Laxman Singh Bisht
Fri, Jun 5, 2026
वन विभाग ने किया पर्दाफाश गड्ढों में दबा कर रखी गई लाखों की अवैध लकड़ी का।
चंपावत जिले के टनकपुर के शारदा रेंज मे वन विभाग ने वन माफिया के खेल का पर्दाफाश करते हुए बड़ी कार्यवाही को अंजाम देते हुए लकड़ी टाल से लाखों रुपये की अवैध लकड़ी का जखीरा बरामद किया है।शातिर वन माफियाओं ने वन विभाग को चकमा देने के लिए लाखों रुपए की बेशकीमती लकड़ियों को गड्ढों के भीतर दबाया गया था । सूचना पर तराई पूर्वी वन प्रभाग के डीएफओ कुंदन कुमार के निर्देश पर वन विभाग की टीम ने लकड़ी टाल पर छापा मार कार्यवाही की गई। वन विभाग की टीम ने मौके पर सघन सर्च अभियान चलाया। जो 7 घंटे तक चला। वन विभाग की कार्यवाही की भनक लगते ही आरोपी टाल स्वामी मौके से गायब हो गया। जिसकी गिरफ्तारी के लिए बन विभाग और पुलिस जुट गई है। सर्च अभियान के दौरान टीम ने जमीन के नीचे दबाई गई लाखों रुपये मूल्य की लकड़ी बरामद कर अपने कब्जे में ले लिया। बड़ी तादात में अवैध लकड़ी बरामद होने के बाद वन विभाग ने लकड़ी तस्करों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी है। इतनी बड़ी तादात मे पेड़ काटकर लकड़ियां दफन कर दी गई और विभाग को कानों कान खबर नहीं हुई यह भी अपने आप में एक प्रश्न है।