Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : टनकपुर:सीएम धामी का चंपावत में एक दिवसीय भ्रमण टनकपुर में एकता पदयात्रा एवं सहकारिता मेले में करेंगे प्रतिभाग

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 12, 2025

सीएम धामी का चंपावत में एक दिवसीय भ्रमण टनकपुर में एकता पदयात्रा एवं सहकारिता मेले में करेंगे प्रतिभागप्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी का जनपद चंपावत में एक दिवसीय भ्रमण कार्यक्रम प्रस्तावित है। जिलाधिकारी श्री मनीष कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री महोदय अपने भ्रमण कार्यक्रम के तहत 13 नवंबर 2025 (गुरुवार) को जनपद के टनकपुर क्षेत्र में आगमन करेंगे।मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 2:55 बजे स्टेडियम हेलीपैड, टनकपुर पहुंचेंगे। इसके उपरांत वे अपराह्न 3:00 बजे लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी की जयंती के अवसर पर आयोजित एकता पदयात्रा में प्रतिभाग करेंगे। यह पदयात्रा स्टेडियम हेलीपैड से प्रारंभ होकर गांधी मैदान, टनकपुर तक आयोजित की जाएगी।इसके पश्चात मुख्यमंत्री धामी अपराह्न 3:30 बजे से 5:00 बजे तक गांधी मैदान, टनकपुर में आयोजित जनपद स्तरीय सहकारिता मेला में मुख्य अतिथि के रूप में सम्मिलित होंगे।इस अवसर पर अंतर्राष्ट्रीय सहकारिता वर्ष के उपलक्ष्य में सहकारिता क्षेत्र से संबंधित विभिन्न योजनाओं, उपलब्धियों एवं नवाचारों का प्रदर्शन किया जाएगा। मेले का उद्देश्य किसानों, स्वयं सहायता समूहों एवं सहकारी संस्थाओं को एक साझा मंच पर लाना है, ताकि उन्हें नवीन अवसरों, तकनीकी सहयोग और विपणन संभावनाओं की जानकारी प्राप्त हो सके।

जरूरी खबरें