Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : टनकपुर:जन्मदिन के जश्न में पड़ा भंग जीप ने खड़ी कार को मारी टक्कर एक की मौत 5 घायल

Laxman Singh Bisht

Sun, Jun 22, 2025

पूर्णागिरि मार्ग में गैडाखाली के पास हुआ हादसा

कार में बैठे लोग मना रहे थे जन्मदिन का जश्न टनकपुर पूर्णागिरि मार्ग पर गैडाखाली गांव के पास जीप ने खड़ी कार को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर से कार में बैठे लोग काफी दूर तक रगड़ते चले गए। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार के पीछे बैठे युवक निर्मल की मौत हो गई। जबकि 5 अन्य लोग घायल हो गए। कार मे बैठे लोग जन्मदिन समारोह का जश्न मना रहे थे। सभी घायलों को आनन फानन मे टनकपुर उप जिला अस्पताल ले जाया गया। जहां दो घायलो को हायर सेंटर रेफर किया गया है।जानकारी के मुताबिक ककरालीगेट-ठुलीगाड़ रोड पर गैडाखाली रोखड़ के पास 21 जून की रात करीब 11 बजे एक जीप ने रोड किनारे खड़ी कार को टक्कर मार दी।कार मे बैठकर कुछ लोग जन्मदिन का जश्न मना रहे थे। टक्कर लगने से निर्मल (35) पुत्र शिवराज निवासी कार्कीफार्म टनकपुर की मौके पर मौत हो गई। पुलिस मृतक निर्मल का पंचायतनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम की कार्यवाही कर रही है। जीप चालक राकेश बोहरा (38) पुत्र रतन सिंह, मोहित कनवाल (28) पुत्र हीरा सिंह निवासी गैड़ाखाली टनकपुर, पवन सिंह कनवाल (25) पुत्र बिशन सिंह कनवाल निवासी गैडाखाली, महेश बोरा (24) पुत्र राजेंद्र बोरा गैडाखाली न0 03, निवासी और योगेश सिंह (24) पुत्र स्व गीम कल्याण सिंह निवासी गैडाखली घायल हो गए। सूचना मिलने पर बूम पुलिस चौकी के कार्मियों ने घायलों को टनकपुर उप जिला अस्पताल पहुंचाया। ज्यादा चोट लगे होने से पवन सिंह और योगेश सिंह को प्राथमिक इलाज के बाद हायर सेंटर रेफर कर दिया गया है। चालक राकेश बोरा का अस्पताल में इलाज चल रहा है। जबकि मोहित कनवाल और महेश बोहरा को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई है।

जरूरी खबरें