Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

सूचना

: चंपावत:नहीं रहे आपातकाल का घोर विरोध कर जेल की यातनाएं सहने वाले एवं भारतीय शिक्षा समिति के पूर्व प्रदेश निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडे ।

Laxman Singh Bisht

Sat, Mar 8, 2025
नहीं रहे आपातकाल का घोर विरोध कर जेल की यातनाएं सहने वाले एवं भारतीय शिक्षा समिति के पूर्व प्रदेश निरीक्षक सुरेश चंद्र पांडे । चंपावत। भारतीय शिक्षा समिति के पूर्व प्रदेश निरीक्षक आजन्म राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ से जुड़े तथा 1975 में आपातकाल का घोर विरोध कर जेल में यातनाएं सहने वाले सुरेश चंद पांडे नहीं रहे। 81 वर्षी श्री पांडे को ब्रेन हेमरेज होने पर उन्हें हल्द्वानी रेफर किया गया जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। आज ताड़केश्वर श्मशान घाट में उनका अंतिम संस्कार किया गया जहां बड़ी संख्या में लोगों ने उन्हें अपनी अंतिम श्रद्धांजलि दी। केंद्रीय राज्य मंत्री अजय टम्टा, मुख्यमंत्री पुष्कर धामी की ओर से उनके प्रतिनिधि प्रकाश तिवारी ने पुष्पांजलि अर्पित की। श्री पांडे भाजपा क्रांति कार्यकारिणी के सदस्य श्याम नारायण पांडे के अग्रज तथा डीपीएम गौरव पांडे के पिताश्री हैं। जिला प्रशासन की ओर से तहसीलदार जगदीश सिंह नेगी ने पुष्पांजलि अर्पित की। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य कर्मियों के अलावा नगर पालिका में उनके निधन पर शोक व्यक्त किया गया। सीएमओ देवेश चौहान, अध्यक्ष प्रेमा पांडे, एडवोकेट शंकर पांडे, पूर्व अध्यक्ष विजय वर्मा, नरेंद्र लड़वाल, बहादुर सिंह, सतीश चंद्र पांडे, पुरन कठायत तथा तमाम लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बड़ी संख्या में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के कार्यकर्ताओं ने भी अपने साथी के निधन पर शोक व्यक्त किया ।  

जरूरी खबरें