Saturday 11th of July 2026

ब्रेकिंग

चम्पावत में डंपर की चपेट में आई स्कूटी। युवक की मौके पर मौत।

चंपावत:जिला योजना समिति के गठन की प्रक्रिया में संशोधन 11 जुलाई तक दर्ज होंगी आपत्तियां, 12 जुलाई को होगी सुनवाई

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनाव मतदान शुरू।

Laxman Singh Bisht

Sat, Sep 27, 2025

लोहाघाट महाविद्यालय में कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनाव मतदान शुरू।

मतदान को लेकर छात्र-छात्राओ में भारी जोश एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच मुकाबला।

सुरक्षा को लेकर चप्पे चप्पे पर पुलिस तैनात।

वाहनों के जरिए मतदान स्थल पहुचाए जा रहे हैं छात्र-छात्राएं।आज ही परिणाम होंगे घोषित।लोहाघाट महाविद्यालय में आज 27 सितंबर को प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता के दिशा निर्देश व चुनाव प्रभारी डॉक्टर नीरज कांडपाल के नेतृत्व में कड़ी सुरक्षा के बीच छात्र संघ चुनाव प्रक्रिया संपन्न की जा रही है ।महाविद्यालय परिसर में शांति सुरक्षा व्यवस्था को लेकर एसएचओ लोहाघाट अशोक कुमार सिंह के नेतृत्व मे भारी पुलिस बल तैनात है। एसएचओ ने बताया कड़ी सुरक्षा के बीच मतदान प्रक्रिया संपन्न कराई जा रही है जगह-जगह पुलिसकर्मी तैनात किए गए हैं ।उन्होंने कहा विजयी उम्मीदवारों को पुलिस सुरक्षित उनके घरों तक छोड़ेगी। महाविद्यालय की प्राचार्य डॉक्टर संगीता गुप्ता व चुनाव प्रभारी डॉक्टर नीरज कांडपाल ने बताया महाविद्यालय मे चुनाव प्रक्रिया शांतिपूर्ण तरीके से संपन्न की जा रही है ।बताया दोपहर 1:30 बजे तक मतदान संपन्न किया जाएगा दोपहर 2:00 बजे बाद मतगणना होगी तथा आज ही चुनाव परिणाम घोषित कर जीते हुए छात्र नेताओं को शपथ दिलाई जाएगी। डॉक्टर कांडपाल ने बताया मतदान में जिन छात्रों के पास आई कार्ड है उन्हें ही प्रतिभाग करने दिया जा रहा है तथा आईकार्ड बनाने के लिए अलग से काउंटर खोला गया है मोबाइल को प्रतिबंधित किया गया है।महाविद्यालय में छात्र संघ चुनाव को लेकर छात्र छात्राओं में भारी उत्साह बड़ी तादाद में छात्र मतदान करने महाविद्यालय पहुंचे हुए है।इस बार एबीवीपी व एनएसयूआई के बीच मुकाबला देखने को मिल रहा है। दोनों ही छात्र संगठन छात्र-छात्राओं से अपने उम्मीदवार के पक्ष में मतदान करने की अपील कर रहे। छात्र-छात्राओं को महाविद्यालय लाने के लिए छात्र संगठनों के द्वारा वाहन व्यवस्था भी की गई है। कड़ी सुरक्षा व तलाशी के बाद मतदान करने के लिए जाने दिया जा रहा है।

जरूरी खबरें