Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

लोहाघाट:लोहावती नदी में गिरने से नेपाली नागरिक गंभीर रूप से घायल। अस्पताल में चल रहा उपचार।

लोहाघाट :जिला पंचायत अध्यक्ष अधिकारी ने अस्पताल में जाना मरीजों का हाल। मरीजो से पूछी समस्याएं।

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट महाविद्यालय में 27 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव अधिसूचना जारी। छात्रों में भारी उत्साहछात्रों में उत्साह

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 19, 2025

लोहाघाट महाविद्यालय में 27 सितंबर को होंगे छात्र संघ चुनाव अधिसूचना जारी।आखिर लंबे समय के बाद छात्र नेताओं का इंतजार समाप्त हुआ। सोबन सिंह जीना विश्वविद्यालय प्रशासन के द्वारा छात्र संघ चुनाव की अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना जारी होते ही लोहाघाट महाविद्यालय में खुशी की लहर दौड़ गई है। पिछले वर्ष छात्र संघ चुनाव न होने के कारण कई छात्र नेताओं में मायूसी और नाराजगी का माहौल था। लोहाघाट महाविद्यालय के छात्र संघ चुनाव प्रभारी नीरज कांडपाल ने जानकारी देते हुए बताया छात्र संघ चुनाव 2025 /26 के संदर्भ में 18 सितंबर को प्राचार्य की अध्यक्षता में चुनाव समिति की बैठक आहूत की गई ।जिसमें दिनांक 13 सितंबर को अध्यक्ष विश्वविद्यालय चुनाव आयोजन समिति की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक का कार्यर्बत आदेश तथा 16 सितंबर को लिए गए निर्णय के तहत लोहाघाट महाविद्यालय छात्र संघ चुनाव का चुनाव कार्यक्रम घोषित कर दिया गया। कांडपाल ने बताया 22 सितंबर को अपराह्न 2:00 बजे से अपराह्न 4:00 बजे तक नामांकन प्रपत्रों की बिक्री होगी 23 सितंबर को भी प्रातः 10:00 बजे से अपराहन 3:00 बजे तक नामांकन प्रपत्र बिक्री का कार्यक्रम होगा।24 सितंबर को प्रातः 10:15 से अपराह्न 3:00 बजे तक नामांकन किए जाएंगे ।25 सितंबर को प्रातः 10:00 बजे से दोपहर 12:00 तक नामांकन प्रपत्रों की जांच होगी ।25 सितंबर को ही अपराह्न 2:00 बजे से 3:00 बजे तक नाम वापसी 25 सितंबर को ही वैध प्रत्याशियों की सूची अपराह्न 4:00 बजे जारी की जाएगी। चुनाव प्रभारी नीरज कांडपाल ने बताया 27 सितंबर 2025 को सुबह 9:00 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक मतदान किया जाएगा दोपहर 2:30 बजे मत गणना और चुनाव परिणाम घोषित किए जाएंगे उन्होंने बताया 27 सितंबर को ही परिणाम के पश्चात विजेता छात्र संघ पदाधिकारियो को शपथ दिलवाई जाएगी।

जरूरी खबरें