Monday 10th of August 2026

ब्रेकिंग

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

चम्पावत विधानसभा में 3.89 करोड़ के विकास कार्यों को मिली वित्तीय एवं प्रशासनिक स्वीकृति

लोहाघाट:बिना चालक के पीछे की ओर लुडका कैंटर बचा बड़ा हादसा बस अड्डे की रेलिंग क्षतिग्रस्त।

लोहाघाट:बागधारा के पास भारी मलवा आने से 2 घंटे से आल वेदर सड़क बंद। सैकड़ो यात्री फंसे।

सूचना

: चंपावत:तल्लादेश की उड़नपरी सोनी ने 3000 मीटर दौड़ में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान स्कूल जाने के लिए रोज नापती है 16 किलोमीटर की पैदल दूरी 

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 6, 2024
तल्लादेश की उड़नपरी सोनी ने 3000 मीटर दौड़ में प्रदेश में पाया दूसरा स्थान स्कूल जाने के लिए रोज नापती है 16 किलोमीटर की पैदल दूरी चंपावत जिले के सीमान्त तल्लादेश के सड़क व स्कूल विहीन बकोड़ा गांव की सोनी बोहरा ने 3000 मीटर दौड़ में प्रदेश में दूसरा स्थान प्राप्त कर क्षेत्र व जिले का नाम रोशन किया है बेहद कमजोर परिवार की सोनी को अपने गांव से मंच स्कूल आने - जाने के लिए प्रतिदिन लगभग 16 किमी की खड़ी पैदल दूरी नापनी पड़ती है सोनी ने बिना किसी संसाधन व बिना किसी कोच के खेल के मैदान के नंगे पैर दौड़कर प्रदेश में 3000 मी0 दौड़ में द्वितीय स्थान प्राप्त कर तल्लादेश सहित चम्पावत जनपद का नाम रोशन किया है मालूम हो सोनी के पास दौड़ने के लिए जूते तक नहीं है। वही एबीसी अल्मामेटर के प्रबंधक मदन सिंह महर ने सोनी को इस शानदार उपलब्धि पर शुभकामनाएं देते हुए कहा आप राज्य के साथ-साथ राष्ट्रीय फलक में भी उड़नपरी पी0 टी0 ऊषा की तरह चमको और हमें यूॅ ही गौरवान्वित करती रहो,और गुरू गोरखनाथ जी की कृपा तुम पर यूॅ ही बनी रहे,समस्त क्षेत्र वासियों की तरफ से यह दुआ करता हूॅ। उन्होंने खेल विभागो व प्रशासन से सोनी की प्रतिभा को उभारने के लिए उसकी हर संभव मदद करने की मांग की है

जरूरी खबरें