Sunday 29th of March 2026

ब्रेकिंग

ठाड़ा ढुंगा वार्ड में सभासद के नेतृत्व में हुआ रसोई गैस वितरण। लोगों को राहत।

चम्पावत: स्वास्थ्य विभाग की अनूठी पहल से वन राजी परिवारों तक पहुँची राहत

चंपावत:वरिष्ठ पत्रकार दिनेश चंद्र पांडे की पत्रकार के खिलाफ दर्ज मुकदमे को वापस लेने की मांग सीएम को ज्ञापन

नानकमत्ता : पुलिस दबिश के दौरान बुजुर्ग महिला की मौतआक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घिराव

चंपावत:राजस्व लोक अदालत से मिली राहत: चम्पावत में आपसी सुलह से त्वरित निस्तारण

: बाराकोट :काकड़ में महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण का हुआ शुभारंभ

Laxman Singh Bisht

Tue, Jul 16, 2024
बाराकोट :काकड़ में महिलाओं की भव्य कलश यात्रा के साथ शिव महापुराण का हुआ शुभारंभ चंपावत जिले के बाराकोट ब्लॉक की ग्राम सभा काकड़ में कलश यात्रा के साथ महाशिवपुराण का हुआ शुभारंभ। ग्राम सभा काकड़ में मगंलवार 16 जुलाई 2024 से संपूर्ण क्षेत्र की सुख संपन्नता एवं खुशहाली के लिए आयोजित किया जाने वाला नौ दिवसीय महाशिवपुराण कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हो गया है। आयोजन का मुख्य उद्देश्य युवाओं को समाज में व्याप्त अनेक बुराइयों से दूर रखना तथा अपनी पौराणिक परंपरा रीति रिवाज एवं संस्कृति से परिचित कराना है। आज प्रातः काल से ही ग्राम सभा काकड़ के सभी मंदिरों में पूजा अर्चना का कार्यक्रम प्रारंभ हुआ तत्पश्चात मां लड़ीधूरा भगवती की धूनी स्थल राजबुंग्गा से कलश यात्रा का प्रारंभ किया गया। शिव मंदिर के मठाधीश चंद्रदाई नाथ जी महाराज एवं ग्राम प्रधान पूजा अधिकारी द्वारा समस्त क्षेत्रीय जनता से इस कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर प्रतिभाग करने का आवाहन किया गया है। कार्यक्रम 16 जुलाई से 25 जुलाई तक आयोजित किया जाएगा जिसमें प्रातः काल 8:00 बजे से नित्य पाठ तथा सांय 2:00 बजे से कथा वाचन किया जाएगा। कलश यात्रा में सुमन अधिकारी ,बसंती देवी, सुनीता देवी ,निर्मला देवी ,रेखा देवी ,बबीता अधिकारी ,के साथ-साथ दर्जनों ग्रामीण महिलाओं ने प्रतिभाग किया कार्यक्रम में कथा वाचक व्यास श्री योगी शैलेंद्र नाथ जी महाराज हैं मुख्य जजमान लोकमान सिंह अधिकारी एवं आनंदी अधिकारी तथा मुख्य पुरोहित कैलाश चंद्र चौबे हैं। कार्यक्रम में नगेंद्र जोशी, राजेंद्र सिंह अधिकारी, गणेश सिंह अधिकारी, बलवंत सिंह अधिकारी, हरीश सिंह अधिकारी, शिवराज सिंह अधिकारी, जगदीश सिंह अधिकारी,प्रदीप सिंह ढेक, उपस्थित रहे तथा शंकर सिंह अधिकारी, बिट्टू अधिकारी,सूरज सिंह अधिकारी, सागर सिंह अधिकारी, अंशु अधिकारी, अरमान अधिकारी, किशन अधिकारी, कृष्ण अधिकारी, मयंक अधिकारी, पवन अधिकारी, मनीष अधिकारी, आशीष अधिकारी,भगवान सिंह अधिकारी, वरुण अधिकारी, निशु अधिकारी आदि सहयोग कर रहे हैं।

जरूरी खबरें