रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव ओली बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक।
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 6, 2026
वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव ओली बने भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक।
लोहाघाट के सुई गांव के निवासी हैं एडवोकेट ओली।

नैनीताल जिले के वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव ओली के भाजपा विधि प्रकोष्ठ प्रदेश सह संयोजक बनने पर साथी अधिवक्ताओं व उनके शुभचिंतकों के द्वारा शुभकामनाएं दी गई है। मूल रूप से अधिवक्ता राजीव ओली चंपावत जिले के लोहाघाट के सुई गांव के रहने वाले हैं। लंबे समय से वह नैनीताल व हल्द्वानी जिला न्यायालय में प्रैक्टिस करते हैं। एडवोकेट राजीव ओली उत्तराखंड के जाने माने वरिष्ठ अधिक वक्ताओं में से एक है ।जो अब भाजपा के विधि प्रकोष्ठ उत्तराखंड के प्रांतीय संयोजक के रूप में अब अपनी सक्रिय भूमिका निभाएंगे। वह मुख्य रूप से कुमाऊँ मंडल और बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के कानूनी मामलों एवं अधिवक्ताओं के संगठनात्मक कार्यों से जुड़े हुए हैं। एडवोकेट ओली के द्वारा बार काउंसिल आफ उत्तराखंड के सदस्य पद के लिए भी मजबूती के साथ चुनाव लड़ा गया था। वह अधिवक्ताओं की समस्याओं के समाधान के लिए अपनी सक्रिय भूमिका निभाते है। इसके अलावा वह सामाजिक कार्यो में भी बढ़-चढ़कर अपनी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। विधिक करियर के साथ वह हल्द्वानी स्थित जॉब आईटीआई के प्रबंधक के रूप में भी जुड़े हैं जो कुमाऊ क्षेत्र के युवाओं को व्यावसायिक और तकनीकी प्रशिक्षण प्रदान करता है। खुशी जताने में एडवोकेट गुणानंद थ्वाल, ऋषि राज खर्कवाल, क्षेत्र पंचायत मोनू ओली, हिमांशु ओली ,विनोद चतुर्वेदी ,एडवोकेट सुधीर चतुर्वेदी, एडवोकेट भरत सिंह बिष्ट, ग्राम प्रधान चंपा ओली सहित दर्जनों लोग शामिल रहे।



