रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : लोहाघाट में स्काउट गाइडो ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली
Laxman Singh Bisht
स्काउट गाइडो ने नशे के खिलाफ निकाली जागरूकता रैली

भारत स्काउट गाइड जनपद संस्था चंपावत ब्लॉक लोहाघाट द्वारा ब्लॉक सचिव स्काउट गाइड दिनेश चंद्र जोशी के नेतृत्व में नगर क्षेत्र में जागरूकता रेडी का आयोजन किया गया। जागरूकता रैली जीजीआईसी लोहाघाट से गांधी चौक होते हुए वापस जीजीआईसी पहुंची। रैली में स्काउट गाइडो ने नशा मुक्ति, स्वच्छता, बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ, पॉलीथिन उन्मूलन व पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।

रैली में शिक्षक शिक्षिकाओं सहित सहित 60 स्काउट्स ,गाइड्स द्वारा विभिन्न प्रकार स्लोगनों के माध्यम से जागरूकता संदेश दिया जिसका मुख्य उद्देश्य युवा पीढ़ी को नशे से दूर रखकर स्वच्छ व स्वस्थ समाज बनाते हुए मोबाइल आदि की लत से दूर रहकर किताबें से जुड़ने का संदेश दिया गया। कार्यक्रम में पुलिस विभाग का विशेष प्रकार का सहयोग रहा जिसमें उनके द्वारा यातायात व्यवस्था को सुचारू रखते हुए जागरूकता रैली को निकालने में विशेष सहयोग प्रदान किया गया।

इस मौके प्रशिक्षण आयुक्त जनार्दन गडकोटी प्रशिक्षक पुष्कर नाथ , अखिलेश जोशी, महेंद्र घरती , हरीश गहतोडी भूपेंद्र सिंह देव, गाइड प्रशिक्षिका हेमा जोशी, श्रीमती संगीता सिंह , श्रीमती नीता लोहनी, ज्योत्सना भट्ट जिला स्काउट कमिश्नर श्याम दत्त चौबे, कमिश्नर गाईड सुशील चौबे आदि लोगों ने विशेष सहयोग प्रदान किया।

(कैंपफायर व सांस्कृतिक संध्या संपन्न)

राजकीय बालिका इंटर कॉलेज लोहाघाट में आयोजित भारत स्काउट गाइड के तृतीय सोपान जांच परीक्षा के चतुर्थ दिवस के अवसर पर कैंपफायर व सांस्कृतिक संध्या के मुख्य अतिथि गीतांजलि सेवा संस्थान के अध्यक्ष सतीश चंद्र पांडे ने दीप प्रज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए जीवन मूल्यों पर प्रकाश डालकर सच्चे मार्ग पर चलने की अपील की ।इस दौरान स्वागत गीत सहित विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किय गये। विशिष्ट अतिथि श्री दीपक जोशी ने स्काउट की अवधारणा को रेखांकित किया। कार्यक्रम में जनार्दन गडकोटी, हेमा जोशी, नीता लोहनी,अखिलेश जोशी, पुष्कर नाथ, हरीश गहतोड़ी, भूपेंद्र देव(ताऊ), संगीता सिंह, महेंद्र घरती, ज्योत्सना भट्ट सहित 58 स्काउट्स एंड गाइड्स उपस्थित रही। सभा का सफल संचालन ब्लॉक सचिव दिनेश चंद्र जोशी ने किया।
विज्ञापन
लोहाघाट:आंगनबाड़ी केंद्र में पोषण माह कार्यक्रम का आयोजन। गर्भवती महिला की हुई गोद भराई।
चंपावत:इंटर्नशिप स्टाइपेंड की मांग को लेकर जीएनसी चम्पावत के विद्यार्थियों ने सौंपा ज्ञापन। काला फीता बाध कर जताया विरोध।
पाटी:बिना अनुमति पाटी अस्पताल का वीडियो बनाने गलत जानकारी देने के आरोप पर यूकेडी नेता दरबान रजबार के खिलाफ थाने में तहरीर
लोहाघाट:खेल सचिव अमित सिन्हा के कड़े निर्देश समय पर पूर्ण हो गुणवत्तापूर्ण महिला स्पोर्ट्स कॉलेज का कार्य। निर्माण स्थल का किया निरीक्षण।
10 सूत्रीय मांगों को लेकर कलेक्ट्रेट में गरजे ग्राम प्रधान। सीडीओ कार्यालय का किया घेराव।
चंपावत:सेवा संकल्प अभियान: 22 सितंबर से 18 नवंबर तक चलेगा श्रमिक सामग्री वितरण अभियान
पाटी:भोखड़ा(मंगललेख)विद्यालय भवन प्रकरण का प्रशासन ने लिया संज्ञान, प्रा. जिला शिक्षा अधिकारी ने किया स्थलीय निरीक्षण।
लोहाघाट:आशा आंदोलन के समर्थन में आई कांग्रेस आशाओं के साथ बैठ कर दिया धरना।
बाराकोट: विकास खंड स्तरीय वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का शुभारंभ
नैनीताल:कार्मिकों की सूचना उपलब्ध न कराने वाले विभागाध्यक्ष व कार्यालयाध्यक्षों का माह सितम्बर का वेतन रोकने के0डीएम ने दिए निर्देश