Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: लोहाघाट:कार से टकराया स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हेलमेट ने बचाई जान

Laxman Singh Bisht

Sun, May 19, 2024
कार से टकराया स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हेलमेट ने बचाई जान   रविवार को लोहाघाट स्टेसन बाजार में पिथौरागढ़ की ओर जा रही स्विफ्ट कार से सामने से आ रही स्कूटी टकरा गई दुर्घटना में स्कूटी सवार ललित सिंह धोनी (24) पुत्र भवान सिंह निवासी सेरीगैर (लोहाघाट )गंभीर रूप से घायल हो गया घायल स्कूटी सवार को युवा पवन सिंह करायत ने यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के सहयोग से अपने वाहन के जरिए तुरंत लोहाघाट उप जिला चिकित्सालय पहुंचाया जहां घायल युवक का डॉक्टर दीक्षा के द्वारा उपचार किया गया डॉक्टर दीक्षा ने बताया युवक के सर व पेर में चोटे लगी है जिसका प्राथमिक उपचार कर जिला चिकित्सालय चंपावत रेफर कर दिया है वहीं कांस्टेबल हेम महरा ने बताया युवक ने हेलमेट पहना हुआ था जिस कारण उसकी जान बच गई वही खटीमा निवासी कार सवार युवक लोकेश ने अस्पताल पहुंचकर घायल का हाल-चाल जाना सूचना पर मौके पर पहुंची लोहाघाट पुलिस ने घटना की जानकारी ली पुलिस दोनों वाहनों को थाने ले आई है कुल मिलाकर हेलमेट ने युवक की जान बचा ली वही सभी लोगों ने घायल युवक को तुरंत अस्पताल पहुंचाने में किए गए सहयोग के लिए युवा पवन सिंह करायत व कांस्टेबल मेहरा की सराहना की

जरूरी खबरें