रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों ने रा0प्रा विद्यालय चल्थियां की सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग
Laxman Singh Bisht
Sat, Jun 6, 2026
विद्यालय प्रबंधन समिति एवं ग्रामीणों ने विद्यालय की सुरक्षा दीवार बनवाने की मांग
विद्यालय भवन व छात्र छात्राओं की सुरक्षा को खतरा। दीवार निर्माण न होने पर आंदोलन की चेतावनी

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के राजकीय प्राथमिक विद्यालय चल्थियां में शिक्षक-अभिभावक और विद्यालय प्रबंधन समिति की बैठक में गत वर्ष प्राकृतिक आपदा के कारण विद्यालय की क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण न करने पर आक्रोश जताया गया। अभिभावक संघ के अध्यक्ष हुकुम सिंह ने बताया कि बीते सितंबर माह में विद्यालय की सुरक्षा दीवार क्षतिग्रस्त हो गई थी। जिससे विद्यालय के भवन एवं बच्चों की सुरक्षा को खतरा बना हुआ है। कहा यह विद्यालय पोलिंग बूथ बूथ भी है जिसको लेकर विद्यालय परिसर मे मतदान करने के लिए काफी संख्या में लोगों की उपस्थिति रहतीं हैं।जिस कारण छात्र-छात्राओं के अलावा राहगीरों को खतरा बना रहता है। बताया कि पूर्व में डीएम और विभागीय अधिकारियों को इस संबंध में पत्र देकर अवगत करवाया गया।लेकिन सुरक्षा दीवार का निर्माण अब तक नहीं हो पाया। हुकुम सिंह ने बताया सुरक्षा दीवार की मरम्मत न होने से बरसात के सीजन में विद्यालय भवन को और ज्यादा खतरा हो सकता है। यदि जल्द क्षतिग्रस्त सुरक्षा दीवार का निर्माण नहीं होता है तो अभिभावक और ग्रामीण आंदोलन के लिए बाध्य होंगे। मौके पर राजस्व निरीक्षक विक्रम सिंह बडोला, प्रकाश सिंह कुंवर बीएलओ नीतु कुंवर आदि मौजूद रहे।