Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: लोहाघाट:सुई के अनुसूचित जाति परिवारों ने हैंडपंप ठीक कराने की मांग को लेकर एसडीएम से लगाई गुहार 

Laxman Singh Bisht

Tue, Apr 16, 2024
सुई के अनुसूचित जाति परिवारों ने हैंडपंप ठीक कराने की मांग को लेकर एसडीएम से लगाई गुहार लोहाघाट के डुंगरी (सुई )गांव में आजकल अनुसूचित जाति के परिवारों के लिए पेयजल संकट गहराया है जिसकी वजह जल संस्थान के द्वारा गांव में लगाया गया खराब पड़ा हैंडपंप है गांव के युवा विजय कुमार ,गौरव डूंगरिया ने बताया जल संस्थान के द्वारा गांव में लगाया गया हैंडपंप पिछले एक महीने से खराब पड़ा है जिस कारण गांव में पेयजल संकट गहरा गया है लोग पेयजल के लिए परेशान है जल संस्थान से शिकायत करी गई जल संस्थान के कर्मचारी मौके पर आए पर बिना हैंडपंप ठीक करें वापस चले गए उन्होंने कहा गांव में अनुसूचित जाति परिवारों के साथ-साथ अन्य ग्रामीणों मे पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है पर जल संस्थान के द्वारा कोई संज्ञान नहीं लिया जा रहा है उन्होंने सोमवार को एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट को प्रार्थना पत्र देते हुए हैंडपंप ठीक कराने की गुहार लगाइ है वहीं जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया ग्रामीणों की शिकायत पर कर्मचारियों को मौके पर भेजा गया था पर एक भवन की दीवार आने के कारण हैंड पंप को ठीक नहीं किया जा सका उन्होंने कहा जल्द भवन स्वामी से वार्ता कर समस्या का समाधान किया जाएगा वही ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा है अगर जल्द हैंड पंप ठीक नहीं किया गया तो ग्रामीण जल संस्थान के खिलाफ धरना प्रदर्शन शुरू कर देंगे

जरूरी खबरें