Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: रूद्रपुर:भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा का प्रयास रंग लाया  उजाड़े गये व्यापारियों को बसाने का सीएम धामी ने किया ऐलान

Laxman Singh Bisht

Wed, Mar 6, 2024
भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा का प्रयास रंग लाया उजाड़े गये व्यापारियों को बसाने का सीएम धामी ने किया ऐलान रूद्रपुर रोडवेज के सामने स्थित राम मनोहर लोहिया मार्केट से उजाड़े गये व्यापारियों को पुनर्वासित किये जाने के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा द्वारा किये जा रहे प्रयास आखिरकार रंग लाये हैं। विकास शर्मा के प्रयासों से सीएम धामी ने गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में मंच से उजाड़े गये दुकानदारों को पुनर्वासित करने का ऐलान किया। मालूम हो जी 20 समिट के दौरान सड़क चौड़ीकरण की जद में आ रही राम मनोहर लोहिया मार्केट की दुकानों को प्रशासन ने हटा दिया था। जिससे सैकड़ों लोगों के सामने भरण पोषण का संकट खड़ा गया। कई व्यापारी अभी तक अपना कारोबार शुरू नहीं कर पाये हैं। व्यापारियों को पुनर्वासित करने के लिए भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा कई बार अधिकारियों के साथ ही सीएम पुष्कर सिंह धामी से वार्ता कर चुके थे। बीते दिनों भी विकास शर्मा ने निर्माणाधीन वेंडिंग जोन का निरीक्षण कर इस सम्बंध में पुनः जिलाधिकारी के साथ ही मुख्यमंत्री से वार्ता की थी। आज सीएम धामी के गांधी पार्क में आयोजित कार्यक्रम में पधारने पर विकास शर्मा ने पुनः व्यापारियों की समस्या से अवगत कराया। जिसके बाद सीएम धामी ने विकास शर्मा की मांग को गंभीरता से लेते हुए जल्द ही उजाड़े गये व्यापारियों को पुनर्वासित करने की घोषणा की। भाजपा प्रदेश मंत्री विकास शर्मा ने सीएम की घोषणा का स्वागत करते हुए कहा कि जिस तरह सीएम धामी ने अपने अन्य वायदों को पूरा किया है उसी तरह सीएम धामी का यह वायदा भी जल्द ही पूरा होगा और व्यापारियों को वेडिंग जोन में दुकानें आवंटित की जायेंगी।

जरूरी खबरें