Saturday 4th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

टनकपुर:उत्तराखंड की संस्कृति में रमे कैलाश मानसरोवर यात्री कुमाऊनी झोड़े में झूमे

बाराकोट में तीन दिवसीय स्वास्थ्य शिविर का ब्लॉक प्रमुख सीमा आर्या ने किया उद्घाटन

सीएम धामी का कल चंपावत दौरा कैलाश मानसरोवर यात्रा के पहले दल को दिखाएंगे हरी झंडी

सूचना

: रूडकी:ढाई वर्षीय मासूम की मौत सौतेली माँ पर लगा हत्या का आरोप, मौके पर पुलिस 

Laxman Singh Bisht

Mon, Aug 19, 2024
रूडकी:ढाई वर्षीय मासूम की मौत सौतेली माँ पर लगा हत्या का आरोप, मौके पर पुलिस रुड़की मे ढाई साल की मासूम की हत्या की सूचना से पुलिस महकमे में हड़कम मच गया जिसके बाद आनन फानन मे रुड़की की सिविल लाइन और गंगनहर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची जंहा पर दोनों परिवारों को शांत कराया गया।एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर उसकी बेटी की हत्या करने का आरोप लगाया है। घटना चंडीगढ़ में हुई है इसलिए फिलहाल मामले में मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों पक्षों को समझाबुझाकर शांत कर दिया है।जनकारी के मुताबिक़ सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र के ग्रीन पार्क कॉलोनी निवासी नदीम चंडीगढ़ में कार्य करता है उसका विवाह करीब पांच वर्ष पूर्व रहीमपुर निवासी युवती से हुआ जिससे एक बेटी ने जन्म लिया और फिर नदीम और उसकी पत्नी ने एक दूसरे से तलाक ले लिया। करीब छह माह पूर्व नदीम ने पास की ही रहने वाली एक युवती से निकाह कर लिया और अपनी पहली पत्नी से हुई बेटी और पत्नी के साथ चंडीगढ़ स्थित फ्लैट में रहने लगा। बीते रोज उसकी ढाई वर्षीय बेटी की मौत हो गई जिसके बाद चढ़ीगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम करवाया और फिर नदीम और उसकी दूसरी पत्नी शव को लेकर रुड़की आ गए। बताया गया है कि रुड़की आने के बाद नदीम ने अपनी पत्नी पर बच्ची की हत्या करने का आरोप लगाया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई वही जानकारी पाकर सिविल लाइंस कोतवाली प्रभारी आरके सकलानी भी मौके पर पहुंच गए उनके द्वारा मामला चंडीगढ़ में होने की बात कहते हुए वही कार्रवाई करने की बात कही और दोनों पक्षों को समझाकर शांत किया गया है।

जरूरी खबरें