Saturday 27th of June 2026

ब्रेकिंग

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

चंपावत:डीएम के निर्देश पर जिले के शिक्षण संस्थानों, अस्पतालों, होटलों और मॉल का होगा फायर सेफ्टी ऑडिट

चंपावत:खेतीखान में पर्यटन विकास हेतु धनराशि को अन्यत्र स्थानांतरित करने पर नाराजगी।

चंपावत:भूतपूर्व सैनिकों की समस्याओं का प्राथमिकता के आधार पर हो समाधान : डीएम

चंपावत में डंपर से टकराया नेपाली मजदूर उपचार के दौरान मौत

सूचना

: लोहाघाट:नशा छोड़ो खेलों से जुडो अभियान का दिगालीचोड़ में शुभारंभ बच्चों की क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन

Laxman Singh Bisht

Sun, Mar 10, 2024
नशा छोड़ो खेलों से जुडो अभियान का दिगालीचोड़ में शुभारंभ बच्चों की क्रिकेट प्रतियोगिता का हुआ आयोजन लोहाघाट क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता राजेंद्र पुनेठा उर्फ राजू भैया ने रविवार को नशा छोड़ो खेलों से जुडो अभियान का दिगालीचोड़ में राष्ट्रीय गान के साथ शुभारंभ किया अभियान के तहत क्षेत्र के बच्चों की क्रिकेट प्रतियोगिता करवाई गई जिसमें क्षेत्र के लगभग 50 बच्चों ने प्रतिभाग किया अभियान का शुभारंभ दिगालीचोड़ के ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट ने किया वही राजू भैया ने बताया आजकल बच्चे जल्द नशे व मोबाइल की गिरफ्त में आकर अपना जीवन बर्बाद कर रहे हैं जिस कारण बच्चों ने खेलों में रुचि लेना छोड़ दिया है जिस कारण बच्चों में कई प्रकार के रोग देखने को मिल रहे हैं उन्होंने कहा बच्चे जितना खेलों से जुड़ेंगे उतने स्वस्थ रहेंगे उन्होंने क्षेत्र के समस्त अभिभावको से अपने-अपने बच्चों को मोबाइल की जगह फुटबॉल व क्रिकेट की बाल देने की अपील करी राजू भैया ने बताया वह इस अभियान के तहत विधानसभा के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बच्चों व युवाओं को नशे से दूर रहने व मोबाइल का कम प्रयोग करने तथा अधिक से अधिक खेलों से जुड़ने के लिए प्रेरित करेंगे वहीं मुख्य अतिथि ग्राम प्रधान मोनू बिष्ट ने राजू भैया के इस अभियान की सराहना करते हुए कहा देश के युवा खेलों के माध्यम से मजबूत बन देश को मजबूत बना सकते हैं ना कि मोबाइल व नशे की लत मे पढ़कर उन्होंने कहा आज सरकार अंतरराष्ट्रीय और राष्ट्रीय खेलों में पदक जीतने पर नौकरी दे रही है युवा खेलों के माध्यम से भी अपना करियर बना सकते हैं इस दौरान बच्चों को क्रिकेट किट देकर स्वच्छता अभियान भी चलाया गया इस इस दौरान बच्चों ने क्रिकेट मैच का जमकर लुत्फ उठाया तथा जीवन में कभी नशा न करने तथा मोबाइल का कम प्रयोग करने का संकल्प लिया इस मौके पर पवन कुमार पंकज कुमार सहित कई बच्चे मौजूद रहे

जरूरी खबरें