Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:सफेद हाथी बना लाखों रुपए की लागत से लगा उप जिला चिकित्सालय का ऑक्सीजन जनरेट प्लांट। जनता के धन की बर्बादी

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

सूचना

: लोहाघाट:ढाबों में शराब पीने वालों को पुलिस ने खिलाई थाने की हवा वाहनों की उतारी काली फिल्म एसएचओ ने संभाला मोर्चा 

Laxman Singh Bisht

Fri, Sep 6, 2024
ढाबों में शराब पीने वालों को पुलिस ने खिलाई थाने की हवा वाहनों की उतारी काली फिल्म एसएचओ ने संभाला मोर्चा एसपी चंपावत अजय गणपति/सीओ वंदना वर्मा के निर्देश पर शुक्रवार को लोहाघाट पुलिस ने एसएचओ अशोक कुमार के नेतृत्व मे नशे व काली फिल्म लगी गाड़ियों और रेट्रो साइलेंसर के खिलाफ़ अभियान चलाते हुए कड़ी कार्यवाही की पुलिस के द्वारा पार्टीज के होटल ढाबों की चेकिंग की गई तथा वहां बैठकर शराब पीने वालों को पुलिस लोहाघाट थाने ले आई एसएचओ अशोक कुमार ने बताया होटलो में शराब पीने वालो को थाने लाकर उन्हे सख्त हिदायत देकर 12 लोगो के 81 पुलिस एक्ट में चालान किए गए तथा वाहन चेकिंग के दौरान चार वाहनो से काली फिल्म उतार कर चालान किए गए तथा भविष्य में काली फिल्म न लगाने की सख्त हिदायत दी गई तथा होटल ढाबो वालों को भी सख्त चेतावनी दी गई है एसएचओ अशोक कुमार ने कहा अभियान लगातार जारी रहेगा साथ ही उन्होंने रेट्रो साइलेंसर लगाकर चलने वाले दोपहिया वाहन चालकों को सख्त चेतावनी देते हुए कहा जल्द से जल्द अपने वाहनों से रेट्रो साइलेंसर उतार लें अन्यथा वाहन को सीज किया जाएगा वहीं पुलिस की अचानक हुई छापेमार करवाई से हड़कंप मच गया देर रात तक पुलिस के द्वारा अभियान चलाया गया

जरूरी खबरें