Sunday 5th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय पासम के होनहार छात्र खीम चंद का नवोदय विद्यालय में चयन।*

टनकपुर:कैलाश मानसरोवर यात्रा के प्रथम दल को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल की पहल पर 10 जुलाई से होगा मिनी ओलंपिक 2

लोहाघाट:स्त्री रोग विशेषज्ञ के तबादले को रोकने की मांग लोहाघाट विकास संघर्ष समिति का एसडीएम को ज्ञापन।

लोहाघाट:भाजपा के दर्जनों लोग कांग्रेस मे हुए शामिल विधा0अधिकारी ने किया स्वागत।

सूचना

: लोहाघाट से लापता महिला को पुलिस ने समुदाय विशेष के युवक के साथ गुड़गांव से किया बरामद बजरंग दल व विहीप कार्यकर्ता पहुंचे थाने 

Laxman Singh Bisht

Tue, Sep 3, 2024
लोहाघाट से लापता महिला को पुलिस ने समुदाय विशेष के युवक के साथ गुड़गांव से किया बरामद बजरंग दल व विहीप कार्यकर्ता पहुंचे थाने चार दिन पहले लोहाघाट के निकटवर्ती गांव से एक 26 वर्षीय शादीशुदा महिला अचानक लापता हो गई थी महिला के पति के द्वारा लोहाघाट थाने में तहरीर दी गई थी जिस पर लोहाघाट पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया एसपी चंपावत अजय गणपति ने मामले का संज्ञान लेते हुए एसएचओ लोहाघाट को महिला का जल्द पता लगाने के निर्देश दिए एसपी के निर्देश पर पुलिस व एसओजी की संयुक्त टीम गठित की गई 4 दिन की कड़ी मेहनत के बाद टीम को महिला का गुड़गांव( हरियाणा) में होना प्रकाश में आया इसके बाद टीम गुड़गांव पहुंची और महिला को एक समुदाय विशेष के युवक के साथ बरामद कर पुलिस दोनों को लोहाघाट ले आई एसएचओ अशोक कुमार ने बताया कल बुधवार को महिला को न्यायालय में पेश किया जाएगा जानकारी के मुताबिक महिला समुदाय विशेष के युवक के साथ रहने की जिद पर अड़ी हुई है मामला प्रेम प्रसंग का है समुदाय विशेष के युवक की महिला के मायके क्षेत्र में दुकान का होना प्रकाश में आया है जो महिला की मां के घर के पास काम के सिलसिले मे आता था वही से महिला की उस के साथ पहचान हो गई जिसके बाद दोनो सोशियल मीडिया से एक दूसरे के संपर्क में आ गए और दोनो का प्रेम प्रसंग चलने लग गया और दोनो मोका देख फरार हो गए महिला का एक सात साल का बेटा है पुलिस टीम में एसआई कुंदन बोहरा, हेड कांस्टेबल हयाद सिंह, हेड कांस्टेबल गणेश सिंह ,गिरीश भट्ट,कांस्टेबल सूरज शामिल रहे वहीं महिला के समुदाय विशेष के युवक के साथ बरामद होने की सूचना मिलने पर विहीप जिला अध्यक्ष मोहित पांडे के नेतृत्व  में विहीप /बजरंग दल के कार्यकर्ता लोहाघाट थाने पहुंच गए और आक्रोश जताने लगे लेकिन लोहाघाट थाने के एसएचओ अशोक कुमार ने उन्हें समझाते हुए कहा महिला अपनी मर्जी से युवक के साथ गई है और महिला बालिग है इसके बाद कार्यकर्ता थाने से वापस लौट गए वहीं कार्यकर्ताओं के द्वारा एसएचओ से क्षेत्र में सत्यापन अभियान में तेजी लाने की मांग की है इस दौरान अमित शाह, संजय बिष्ट, रविंद्र देव, पंकज ढेक, मनीष बाल्मिकी, संजय कुमार सहित कई बजरंग दल व विहीप कार्यकर्त्ता मोजूद रहे

जरूरी खबरें