Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

: लोहाघाट में बेखौफ बाईकर्स का आतंक पुलिस नहीं लगा पा रही है लगाम लोगों ने एसपी से कार्रवाई करने की उठाई मांग

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 8, 2024
लोहाघाट में बेखौफ बाईकर्स और लाचार पुलिस लोहाघाट नगर में आजकल बेखौफ बाइकर्स ने आतंक मचाया हुआ है कई लोगों को यह बाइकर्स घायल कर चुके हैं शहर की हर सड़क में इन बाइक सवारों को यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए फर्राटे भरते हुए देखा जा सकता है पुलिस इन रफ्तार के सौदागरों मे लगाम लगाने में लाचार नजर आ रही हैं वही नगर के व्यापारियों और लोगों का कहना है कई बार पुलिस के साथ हुई बैठक में इन बाईकर्स में लगाम लगाने की मांग की गई पर कार्रवाई कुछ भी नहीं हुई लोगों ने कहा सबसे ज्यादा आतंक कॉलेज व स्कूल टाइम में इन बाईकर्स के द्वारा मचाया जाता है कई नाबालिग बाईकों में फर्राटे भरते हुए यातायात के नियमों की धज्जियां उड़ाते हुए देखे जा सकते हैं जो जनता के लिए बड़ा खतरा बने हुए है लोगों ने कहा यह बाइक सवार कॉलेज रोड, स्टेशन बाजार ,मीना बाजार, नैनीताल बैंक रोड, बाराकोट रोड व हथरंगीया क्षेत्र में हवा की गति से बाइक चलाते देखें जा सकते हैं जिसके चलते कभी भी बड़ी दुर्घटना हो सकती है आए दिन यह लोगों को घायल करते रहते हैं कॉलेज व स्कूल टाइम में छात्राओं से छेड़खानी की जाती है लोगों ने कहा कई बार पुलिस से इन बाइक सवारो पर कार्रवाई तथा रेट्रो साइलेंसरों को हटाने की मांग की गई पर कुछ दिन अभियान चला कर मामले को फिर ठंडे बस्ते में डाल दिया जाता है नगर की ट्रैफिक व्यवस्था महिला होमगार्ड के भरोसे छोड़ दी गई है लोगों ने एसपी चंपावत से इन बाइकर्स के आतंक से निजात दिलाने, रेट्रो साइलेंसरो को हटाने , स्कूल टाइम में पुलिस गस्त , तथा सड़क किनारे खड़े रहने वाले वाहनों पर कार्यवाही की मांग की गई है

जरूरी खबरें