Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

: चम्पावत :पाटी में युवा मोर्चा नेता बलराज पाटनी तथा युवा मोर्चा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज/चौकी प्रभारी के ट्रांसफर की मांग को लेकर थाने में काटा था बवाल 

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 17, 2025
चम्पावत :पाटी में युवा मोर्चा नेता बलराज पाटनी युवा मोर्चा नेताओं के खिलाफ पुलिस ने मुकदमा किया दर्ज चम्पावत जिले के पाटी क्षेत्र में बीते दिनों बवाल मचा हुआ है । यहां युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं ने मंडल अध्यक्ष बसंत बलराज पाटनी के नेतृत्व ने पाटी थाने का घेराव कर चौकी इंचार्ज देवीधुरा तेज कुमार पर अभद्रता के आरोप लगाए थे । घटना के वीडियो शोसल मीडिया पर खूब वायरल हुए थे । भाजयुमो नेता बलराज पाटनी ने पुलिस अधीक्षक से इस मामले में चौकी इंचार्ज पर कार्यवाही की मांग की थी । जिसके बाद कल रविवार को युवा मोर्चा नेता बलराज पाटनी के नेतृत्व में युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं  ने बस स्टेशन पाटी में पुलिस विभाग व चौकी इंचार्ज का पुतला फूंका दिया था और जमकर नारेबाजी की । अब मामले में पुलिस ने युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष बसंत बलराज पाटनी सहित तीन नामजद व 15 - 20 अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है । मामले की तफ्तीश थानाध्यक्ष रीठा साहिब कमलेश भट्ट ने की थानाध्यक्ष कमलेश भट्ट ने बताया इस मामले में बलराज पाटनी , आशीष बिष्ट और यशपाल बोहरा सहित 15 - 20 अज्ञात लोगों के खिलाफ बीएनएस की धारा 131 , 191/2 , 221 , 351(2) , 351(3) , 352 , 356 में मुकदमा दर्ज किया है । मामले में आखिर पुलिस के सब्र का बाध टूटा और पुलिस ने बिना झिझक सत्ताधारी पार्टी के नेताओं में मुकदमा दर्ज कर संदेश दिया कानून से बड़कर कोई नही। वही युवा मोर्चा नेता बलराज पाटनी ने फेस बुक में अपनी पोस्ट मे कहा चौकी प्रभारी ने हमारे साथ अभद्रता की और पुलिस ने हमारे खिलाफ ही मुकद्दमा दर्ज किया है कहा हम मुकद्दमें से डरने वाले नही हैं सच्चाई के लिए जेल जाना मंजूर है कहा पुलिस जांच के नाम पर दहशत फैला रही है उन्होंने एसपी चंपावत से निष्पक्ष जांच की मांग की है ।कहा जहां अन्याय होगा वह आवाज उठाने से पीछे नहीं हटेंगे

जरूरी खबरें