Thursday 14th of May 2026

ब्रेकिंग

टनकपुर:एनएच चौड़ीकरण में बाईपास की मांग तेज प्रभावितों ने दी आंदोलन की चेतावनी

लोहाघाट:14 मई को लोहाघाट पहुंचेगी श्री विश्वनाथ मां जगदीशिला डोली ।होगा भव्य स्वागत।

लोहाघाट व चंपावत मे शराब दुकानों पर आबकारी विभाग की छापामारी अनियमितताओं पर चालानी कार्रवाई

पाटी: शादी के 4 दिन बाद जेवर सहित प्रेमी संग फरार हुई नवविवाहित

लोहाघाट:होली विजडम स्कूल का रहा जलवा भुवनेश जोशी ने 93.8 % अंक के साथ विद्यालय किया टॉप।

सूचना

कुमाऊँ का डिजिटल बाज़ार: अब नौकरी, सेवाएँ, खरीद-बिक्री और मैट्रिमोनियल सब कुछ एक ही प्लेटफ़ॉर्म पर

उत्तराखंड के कुमाऊँ क्षेत्र में डिजिटल सेवाओं की बढ़ती जरूरत को देखते हुए KumaonBazaar.com तेजी से लोगों के बीच लोकप्रिय हो रहा है। यह एक ऐसा लोकल डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म है जहाँ नौकरी, बिज़नेस प्रमोशन, लोकल सेवाएँ, खरीद-बिक्री, पर्यटन और मैट्रिमोनियल जैसी कई सुविधाएँ एक ही जगह उपलब्ध हैं। Website: https://www.kumaonbazaar.com

आज के समय में लोग लोकल स्तर पर भरोसेमंद सेवाएँ और अवसर ढूँढना चाहते हैं। इसी जरूरत को समझते हुए KumaonBazaar.com ने कुमाऊँ के लोगों के लिए एक आसान और उपयोगी ऑनलाइन प्लेटफ़ॉर्म तैयार किया है।

युवाओं के लिए रोजगार का नया माध्यम

कुमाऊँ क्षेत्र के युवाओं को अक्सर नौकरी खोजने के लिए बड़े शहरों या कई अलग-अलग वेबसाइट्स पर निर्भर रहना पड़ता है। अब यह समस्या काफी हद तक कम हो सकती है क्योंकि KumaonBazaar Jobs Section पर लोकल और विभिन्न क्षेत्रों की जॉब्स उपलब्ध कराई जा रही हैं। Jobs Link: https://www.kumaonbazaar.com/jobs

यहाँ कंपनियाँ और बिज़नेस अपने जॉब पोस्ट कर सकते हैं, जबकि नौकरी तलाश रहे उम्मीदवार आसानी से आवेदन कर सकते हैं। इससे लोकल टैलेंट को स्थानीय स्तर पर रोजगार के बेहतर अवसर मिलने की उम्मीद है।

मैट्रिमोनियल सेवा से आसान रिश्ते

आजकल लोग सुरक्षित और भरोसेमंद मैट्रिमोनियल प्लेटफ़ॉर्म की तलाश में रहते हैं। KumaonBazaar Matrimony कुमाऊँ समाज के लोगों के लिए एक विशेष सुविधा लेकर आया है जहाँ परिवार अपनी प्रोफाइल बनाकर रिश्तों की तलाश कर सकते हैं। Matrimony Link: https://www.kumaonbazaar.com/matrimony

यह सेवा खासतौर पर उन परिवारों के लिए उपयोगी साबित हो सकती है जो अपने समाज और क्षेत्र में अच्छे रिश्ते ढूँढना चाहते हैं।

लोकल सेवाओं और बिज़नेस को मिलेगा डिजिटल प्लेटफ़ॉर्म कुमाऊँ के छोटे व्यापारियों और सेवा प्रदाताओं के लिए KumaonBazaar Services एक बेहतरीन अवसर बनकर उभर रहा है। Services Link: https://www.kumaonbazaar.com/services

यहाँ इलेक्ट्रिशियन, प्लंबर, टूर सर्विस, एजेंसी, फ्रीलांसर, दुकानदार और अन्य सेवा प्रदाता अपनी सेवाओं को ऑनलाइन प्रमोट कर सकते हैं। इससे लोकल बिज़नेस को डिजिटल पहचान मिलने के साथ-साथ ग्राहकों तक पहुँचने में आसानी होगी। खरीद-बिक्री और लोकल विज्ञापन की सुविधा प्लेटफ़ॉर्म पर Buy & Sell सेक्शन भी उपलब्ध है जहाँ लोग अपने प्रोडक्ट्स या सामान को ऑनलाइन पोस्ट कर सकते हैं। इसके अलावा बिज़नेस प्रमोशन और लोकल विज्ञापनों के लिए भी सुविधा दी जा रही है, जिससे छोटे व्यवसाय कम लागत में अपनी पहुँच बढ़ा सकते हैं। पर्यटन और लोकल जानकारी का भी केंद्र कुमाऊँ अपनी प्राकृतिक सुंदरता और पर्यटन स्थलों के लिए दुनियाभर में प्रसिद्ध है। KumaonBazaar.com पर पर्यटन से जुड़ी जानकारी, होटल, ट्रैवल सेवाएँ और लोकल बिज़नेस की जानकारी भी उपलब्ध कराई जा रही है, जिससे पर्यटकों और स्थानीय लोगों दोनों को लाभ मिल सकता है। डिजिटल उत्तराखंड की ओर एक कदम डिजिटल इंडिया के दौर में लोकल प्लेटफ़ॉर्म की भूमिका लगातार बढ़ रही है। KumaonBazaar.com कुमाऊँ क्षेत्र के लोगों, युवाओं और व्यापारियों को डिजिटल रूप से जोड़ने का काम कर रहा है। यह प्लेटफ़ॉर्म आने वाले समय में रोजगार, व्यापार और लोकल नेटवर्किंग के क्षेत्र में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकता है।

रिपोर्ट :लक्ष्मण बिष्ट : पुलिस कप्तान ने टनकपुर सर्किल के समस्त अधिकारियो व विवेचकों का लिया ओआर (OR)

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 27, 2025

पुलिस कप्तान ने टनकपुर सर्किल के समस्त अधिकारियो व विवेचकों का लिया ओआर (OR) एस 0पी चंपावत अजय गणपति द्वारा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (VC) के माध्यम से सर्किल टनकपुर के अधिकारियों एवं समस्त विवेचकों का ओआर (OR )लिया गया ।OR में क्षेत्राधिकारी टनकपुर, प्रभारी निरीक्षक टनकपुर, थानाध्यक्ष बनबसा सहित सभी विवेचक उपस्थित रहे।पुलिस अधीक्षक द्वारा टनकपुर सर्किल के थाना प्रभारियों एवं विवेचकों को निम्न आदेश निर्देश दिये गए—

*एनडीपीएस एक्ट के कमर्शियल मात्रा से संबंधित अभियोग*

👉ऐसे अभियोगों की विवेचना अत्यंत गंभीरता से की जाए।

👉संबंधित विभागों से समयबद्ध पत्राचार कर उनकी रिपोर्ट प्राप्त की जाए।

👉Forward linkage एवं Backward linkage की गहन जांच कर आपूर्ति श्रृंखला का खुलासा किया जाए।

👉साक्ष्य संकलन करते हुए धारा 27A एवं 29 के अंतर्गत आवश्यक विधिक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

*साइबर अपराध से संबंधित विवेचना*

👉अभियोग पंजीकरण के उपरांत तत्काल बैंक अकाउंट, मोबाइल नंबर एवं अन्य डिजिटल पहचान की तस्दीकी कर ली जाए।

👉आईटी एक्ट एवं साइबर अपराध की जांच के दौरान डिजिटल साक्ष्य मानक प्रक्रिया के अनुरूप एकत्रित किए जाएं।

👉आवश्यकतानुसार तकनीकी सेल एवं साइबर टीम से समय पर समन्वय स्थापित किया जाए।

*गुमशुदगी से संबंधित मामले*

👉मुख्यालय द्वारा जारी SOP का पूर्ण पालन करते हुए त्वरित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

👉प्रत्येक गुमशुदगी की विवेचना समयबद्ध रूप से पूर्ण कर परिवारजनों को नियमित रूप से अपडेट किया जाए।

*एक्सीडेंट (दुर्घटना) संबंधित अभियोग*

👉MACT रिपोर्ट एवं IRAD से संबंधित विवरण समयानुसार प्रेषित किए जाएं।

👉किसी भी स्तर पर अनावश्यक विलंब न किया जाए।

*लंबित विवेचनाएं*

👉किसी भी अभियोग को बिना कारण लंबित न रखा जाए।

👉समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना के लिए प्रत्येक विवेचक उत्तरदायी रहेगा।

🔹OR मीटिंग के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा शांति एवं सुरक्षा व्यवस्था के दृष्टिगत निम्न महत्वपूर्ण निर्देश निर्गत किए गए—

👉माह में कम से कम दो बार सीएलजी मेंबर्स के साथ मीटिंग अवश्य आयोजित की जाए।

👉समय-समय पर आम जनमानस के साथ गोष्ठी कर उनके साथ बेहतर समन्वय स्थापित किया जाए।

👉अपराध से संबंधित प्राप्त छोटी से छोटी सूचना पर भी तत्काल मौके पर पहुँचकर आवश्यक तथ्यों को संकलित किया जाए तथा विधिवत कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

👉थाना क्षेत्र के गांवों एवं मोहल्लों का नियमित भ्रमण किया जाए।

👉जिन क्षेत्रो में सीसीटीवी कैमरे स्थापित नहीं हैं, वहां जनप्रतिनिधियों एवं नागरिकों के साथ बैठक कर आपसी समन्वय से कैमरे स्थापित कराए जाएं।

👉संवेदनशील/प्रभावित क्षेत्रों में रोस्टर के अनुसार आवश्यक गश्त एवं ड्यूटी सुनिश्चित की जाए।

जरूरी खबरें