Wednesday 1st of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम ने पशु चिकित्सालय का किया शुभारंभ। एक छत के नीचे पालतू पशुओं को मिलेगी बेहतर चिकित्सा सुविधा।

उत्तराखंड:बाल विकास विभाग में रिक्त पदो पर निकली आंगनबाड़ी कार्यकर्ती व सहायिकाओं की भर्ती।

लोहाघाट:हवन यज्ञ व विशाल भंडारे के साथ ढेरनाथ बाबा मंदिर में शिव महापुराण का हुआ समापन।

पिथौरागढ़:गोदियाल की सभा में हंगामा पूर्व कांग्रेस जिला अध्यक्ष सहित तीन को नोटिस जारी।

चम्पावत के सपूत लेफ्टिनेंट जनरल (सेवानिवृत्त) गजेंद्र जोशी को राष्ट्रपति ने परम विशिष्ट सेवा मेडल से किया सम्

सूचना

: बनबसा:महिला से गहने लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 100 सीसी टीवी खंगालने के बाद पुलिस को मिली सफलता 

Laxman Singh Bisht

Sun, May 19, 2024
महिला से गहने लूटने वाले दो शातिर अपराधियों को पुलिस ने दिल्ली से किया गिरफ्तार 100 सीसी टीवी खंगालने के बाद पुलिस को मिली सफलता चंपावत पुलिस को दो  शातिरअपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हाथ लगी है 27अप्रैल 2024 को बनबसा निवासी रुक्मिणी देवी ने बनबसा थाने में तहरीर देते हुए बताया अज्ञात व्यक्तियों के द्वारा उनके सोने के गहने धोखा धड़ी कर लूट लिए तहरीर पर पुलिस ने आईपीसी की धारा 420 ,392 के तहत अज्ञात अपराधियों के खिलाफ मामला दर्ज किया वहीं एसपी चंपावत के निर्देश पर पुलिस ने आरोपियो की तलाश शुरू की आरोपियो की तलाश में पुलिस ने 100 से अधिक सीसीटीवी कैमरे खंगाले तथा टावर डंप द्वारा अवलोकन कर सर्विलांस की मदद से घटना में शामिल दो शातिर अपराधियों को घटना में प्रयुक्त कार टाटा नेक्शन के साथ रोहिणी दिल्ली से गिरफ्तार कर लिया है गिरफ्तार आरोपियों में मोहन सिंह निवासी खंडवा मध्य प्रदेश व धर्मासोलंकी उर्फ बुच्चा निवासी रोहिणी (दिल्ली) को पीली धातु की अंगूठी के साथ गिरफ्तार किया है तथा दो आरोपी सुभाष व रोहित निवासी दिल्ली फरार है पुलिस जिनकी तलाश कर रही है पूछताछ में आरोपियों ने महिला से जेवरों की लूट करना स्वीकार किया है वही धर्मा सोलंकी उर्फ बुच्चा मे राजस्थान, दिल्ली ,महाराष्ट्र में सम्मोहन कर लूट करने के कई मामले दर्ज हैं जो कि सातिर अपराधी है पुलिस ने घटना में प्रयुक्त कार को सीज कर दिया है पुलिस टीम में लक्ष्मण सिंह थानाध्यक्ष बनबसा ,एसआई मनीष खत्री प्रभारी एसओजी ,हेड कांस्टेबल मतलूब खान ,कांस्टेबल उमेश राज ,कांस्टेबल सूरज कुमार, हेड कांस्टेबल विनोद यादव, हेड कांस्टेबल संजय शर्मा ,कांस्टेबल ललित चौधरी, व कांस्टेबल जगदीश कन्याल तथा सर्विलांस टीम में एसआई संजय सिंह धोनी ,कांस्टेबल विनोद जोशी शामिल रहे

जरूरी खबरें