Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट क्षेत्र के मास्टर प्लान-2041 पर आमजन से मांगे गए सुझाव।

बाराकोट:जीआईसी बाराकोट के छात्र-छात्राओं की गुहार शिक्षक दे हमें सरकार

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

सूचना

: पिथौरागढ़:16 नवंबर से आरएसएस प्रमुख डा. मोहन भागवत का चार दिनी पिथौरागढ़ दौरा मुवानी में शेर सिंह कार्की विद्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 15, 2024
16 नवंबर से आरएसएस प्रमुख डा. मोहन भागवत का चार दिनी पिथौरागढ़ दौरा मुवानी में शेर सिंह कार्की विद्यालय भवन का करेंगे लोकार्पण♦ राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघ चालक डा. मोहन भागवत का चार दिन का सीमांत पिथौरागढ़ जनपद में प्रवास कार्यक्रम होने जा रहा है। उत्तराखंड राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रांत प्रचारक प्रमुख संजय जी के अनुसार डा. भागवत के 16 नवंबर से 19 नवंबर तक विभिन्न कार्यक्रम आयोजित होने जा रहे है। उन्होंने बताया कि सर संघचालक डा.मोहन भागवत सभी जिला प्रचारक व वरिष्ठ प्रचारकों के साथ संवाद बैठकें करेंगे। संजय जी ने बताया 17 नवंबर को सर संघचालक डा. भागवत पिथौरागढ़ जिले के मुवानी में नवनिर्मित शेर सिंह कार्की विद्यालय भवन का लोकार्पण करेंगे। इस सार्वजनिक कार्यक्रम के साथ साथ डा.भागवत अपने संबोधन में जनमानस के साथ "वर्तमान की शाखा मिलन व मंडल संघ कार्य पर विस्तार से चर्चा करेंगे।" इस दौरानडा.मोहन भागवत शताब्दी वर्ष में पंच परिवर्तन, स्वदेशी, सामाजिक समरसता, कुटुंब प्रबोधन, नागरिक कर्तव्य और पर्यावरण एवं जल संरक्षण पर भी विस्तार से चर्चा करेंगे। उन्होंने कहा कि शताब्दी वर्ष में उत्तराखंड में शाखाओं का भी विस्तार किया जाएगा

जरूरी खबरें