Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:डीएम के निर्देश पर लोहाघाट में अवैध अतिक्रमण पर चला प्रशासन का पीला पंजा।

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:एक महिला सहित तीन मौतों की गुत्थी सुलझाने में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस।

Laxman Singh Bisht

Wed, Nov 12, 2025

एक महिला सहित तीन मौतों की गुत्थी सुलझाने में जुटी पिथौरागढ़ पुलिस।

एसपी रेखा यादव के पुलिस अधिकारियों को कड़े निर्देश जल्द सुलझाए गुत्थी।विगत दिनों पिथौरागढ़ जिले के विभिन्न क्षेत्रों में दो पुरुष एवं एक महिला की हुई मृत्यु की घटनाओं के मामले मे पुलिस अधीक्षक पिथौरागढ़ रेखा यादव के निर्देश में पिथौरागढ़ पुलिस पूरी तत्परता व सक्रियता के साथ जांच में जुटी हुई है।इन मामलों की गहन जांच हेतु सीओ गोविन्द बल्लभ जोशी एवं सीओ के.एस. रावत के नेतृत्व में विभिन्न पुलिस एवं एसओजी टीमों को लगाया गया है।

प्रदीप दरियाल प्रकरण (थाना बलुवाकोट):

मामले में विशेष जांच टीम गठित की गई है, जो मृत्यु के कारणों की हर तकनीकी व साक्ष्यिक पहलू से पड़ताल कर रही है। थाना बलुवाकोट में इस संबंध में प्राथमिकी दर्ज की गई है।

बसन्ती देवी प्रकरण (थाना नाचनी):

मृतका की मृत्यु के संबंध में थाना नाचनी में बीएनएस की धारा 103/309(1) के तहत मुकदमा पंजीकृत कर जांच प्रारंभ की गई है। जांच में कोई भी बिंदु छोड़ा नहीं जा रहा है।

प्रकाश सिंह प्रकरण (कोतवाली पिथौरागढ़):

चण्डाक क्षेत्र में युवक का शव मिलने के मामले में हत्या की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई है।घटना के खुलासे के लिए फॉरेन्सिक टीम द्वारा सभी घटनास्थलों से आवश्यक भौतिक साक्ष्य एकत्र किए गए हैं।मृतकों का डॉक्टरों के पैनल द्वारा पोस्टमार्टम कराया गया है।पुलिस सीसीटीवी फुटेज गहनता से खंगाल रही हैं तथा संदिग्ध व्यक्तियों पर नजर रखी जा रही है एवं उनसे पूछताछ की जा रही है।एसपी रेखा यादव ने बताया कि“पुलिस तकनीकी व मैनुअल, दोनों माध्यमों से हर एंगल पर जांच कर रही है। कोई भी तथ्य नजरअंदाज नहीं किया जा रहा। सभी टीमें पूरी निष्ठा व प्रोफेशनलिज़्म के साथ कार्य कर रही हैं। मे स्वयं प्रत्येक प्रकरण की प्रगति की प्रतिदिन समीक्षा कर रही हूँ।” एसपी रेखा यादव ने कहाजनपद पुलिस का उद्देश्य घटना की तह तक पहुँचना और प्रत्येक घटना के पीछे छिपे तथ्यों को सामने लाना है, ताकि जनता में विश्वास, सुरक्षा और पारदर्शिता बनी रहे। उन्होंने कहा जल्द घटना का खुलासा किया जाएगा।

जरूरी खबरें