Saturday 28th of March 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:गोल्जू कॉरिडोर’ को सीएम धामी की ₹117.22 करोड़ की ऐतिहासिक मंजूरी

उधम सिंह नगर:पुलिस ने पीड़ित को ढूंढकर वापस लौटाया कीमती सामान से भरा खोया पर्स व सामान

चंपावत:सच दिखाना पड़ा भारी!” गैस संकट की खबर पर भाजपा नेता की तहरीर पर पत्रकार पर मुकदमा,

चंपावत:सीएम धामी की सौगात 2.62 करोड़ से सुधरेगा चल्थी–नौलापानी मार्ग 55.57 लाख से बनेगा नधौर ट्रैकिंग रूट

चंपावत:मुबई की पहाड़ी प्रवासियों की सस्था प्रोजेक्ट बियोंड एजुकेशन ने विद्यालय को भेंट की शैक्षिक सामग्री

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पिथौरागढ़:लोहाघाट शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी की गहरी खाई में गिरी कार दोनों की मौत

Laxman Singh Bisht

Sun, Feb 22, 2026

लोहाघाट शादी समारोह से लौट रहे पति-पत्नी की गहरी खाई में गिरी कार दोनों की मौत

पिथौरागढ़-घाट एनएच में चुपकोट बैंड के पास एक कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरने से पति-पत्नी की मौत हो गई है दंपती विवाह समारोह में शामिल होकर लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौट रहे थे। शाम को छह बजे के लगभग घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास दंपती की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।कार के खाई में गिरने से दंपती की मौत हो गई जानकारी के अनुसार, बजेटी निवासी योगेश कुमार(38) पुत्र स्व. जीवन राम अपनी पत्नी निधि राज(26) के साथ एसयूवी यूके 06 ऐ.जेड-8788 से लोहाघाट से वापस पिथौरागढ़ लौटते समय शाम करीब छह बजे घाट-पिथौरागढ़ के बीच चुपकोट बैंड के पास दंपती की कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई।

हादसे की सूचना पर एसडीआरएफ व पुलिस टीम ने स्थानीय लोगों के साथ बचाव कार्य शुरू किया। घाट चौकी इंचार्ज जितेंद्र सोराड़ी व राजस्व पुलिस टीम मौके पर पहुंची। अंधेरे में काफी दिक्कतों के बीच रेस्क्यू कर पति पत्नी के शवों को खाई से निकालकर सड़क तक पहुंचाया। तहसीलदार विजय गोस्वामी ने हादसे में दंपती की मौत की पुष्टि की।योगेश और निधि की शादी वर्ष 2021 में हुई थी। योगेश लोक निर्माण विभाग पिथौरागढ़ कार्यरत है।

जरूरी खबरें