Thursday 26th of March 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:लड़ीधूरा में संपन्न हुआ विशाल कन्या पूजन मां भगवती से मांगा क्षेत्र की सुख समृद्धि एवं खुशहाली का आशीर्वाद

बाराकोट:ढोल नगाड़ों के साथ बापरु व बंतोली से निकले मां भगवती के डोले विशाल मेले का हुआ आयोजन।

बाराकोट:अष्टमी पर्व पर तड़ाग में ढोल नगाड़ों के साथ निकली मां भगवती की भव्य डोला रथ यात्रा।

लोहाघाट:पूर्व विधा0 फर्त्याल ने जिले में लग रही सोलर लाइटों पर लगाया भ्रष्टाचार का आरोप डीएम से जांच की मांग।

लोहाघाट की नेहा मुरारी ने जीता जिला स्तरीय लघु उद्यम पुरस्कार स्वरोजगार के साथ पर्यावरण संरक्षण की बनी मि

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पिथौरागढ़:घाट के पास गहरी खाई में गिरा रेत से भरा टिप्पर एक की मौत एक गंभीर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Apr 12, 2025

घाट के पास गहरी खाई में गिरा रेत से भरा टिप्पर एक की मौत एक गंभीरपिथौरागढ़ जिले की खड़कू भल्या सड़क में घाट से आगे सरयू नदी से रेत भरकर पिथौरागढ़ की ओर जा रहा टिप्पर शुक्रवार की रात को अचानक अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गया ।जिसमें एक व्यक्ति की मौके पर दर्दनाक मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। दुर्घटना की जानकारी मिलते ही स्थानीय लोगों ने मौके पर पहुंचकर पुलिस की मदद से घायल व्यक्ति को वाहन से बाहर निकाल कर पिथौरागढ़ जिला चिकित्सालय भेजा। वहीं पिथौरागढ़ से उप निरीक्षक आनंद सिंह मेहता के नेतृत्व में पहुंची एसडीआरएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मृत् व्यक्ति के शव को बाहर निकाल कर पिथौरागढ़ पिथौरागढ़ पुलिस के सुपुर्द किया। दुर्घटना में रवि कुमार (28)पुत्र प्रकाश राम निवासी धमोड़ (पिथौरागढ़) की मौके पर ही मौत हो गई। लोगों ने बताया जिस स्थान पर दुर्घटना हुई उस स्थान पर सड़क काफी ज्यादा सकरी थी।

जरूरी खबरें