Sunday 28th of June 2026

ब्रेकिंग

ऐतिहासिक होगा कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष गोदियाल का लोहाघाट दौरा। 2027 में होगा सत्ता परिवर्तन: विधा0 अधिकारी।

चंपावत:मुख्यमंत्री की विधानसभा चंपावत से कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने सरकार को ललकारा

लोहाघाट मे पल्स पोलियो अभियान की शुरुआत। पालिका अध्यक्ष ने किया शुभारंभ

चंपावत:29 जून को मुख्यमंत्री का चंपावत दौरा जिला चिकित्सालय में एमआरआई मशीन का करेंगे लोकार्पण

सजग इंडिया के अध्यक्ष ललित जोशी को मिला भारत सरकार का ‘नशा मुक्त मित्र अवार्ड 2026

सूचना

: चम्पावत:कोट अमोडी ग्राम पंचायत के दो गांवों के लोग नही करेंगे मतदान- लोकसभा चुनाव बहिष्कार का किया एलान क्षेत्र में अनदेखी का लगाया आरोप

Laxman Singh Bisht

Wed, Apr 17, 2024
कोट अमोडी ग्राम पंचायत के दो गांवों के लोग नही करेंगे मतदान- लोकसभा चुनाव बहिष्कार का किया एलान क्षेत्र में अनदेखी का लगाया आरोप जहा लोक सभा चुनाव में मात्र दो दिन बचे हुए हैं वही चंपावत जिले के कोट अमोडी ग्राम पंचायत के दो गांवों संद्रका और कोट अमोडी के लोग इस बार लोकसभा चुनाव का बहिष्कार करेंगे। ग्रामीणों ने बैठक कर इस बार मतदान न करने का ऐलान किया है। कोट अमोडी ग्राम गांव के लोगों ने प्रदर्शन करते हुए नाराजगी व्यक्त की है ग्रामीणों का कहना है कि गांव में आज भी मूलभूत सुविधाओं का अभाव है। ग्रामीणों ने बैठक कर आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने का एलान किया है। बुधवार को कोट अमोडी गांव में सभी ग्रामीणों की ओर से हुई बैठक में सभी ग्रामीणों ने क्षेत्र में सड़क सुविधा सहित अन्य मूलभूत सुविधाओं के अभाव के चलते इस बार आगामी लोकसभा चुनाव बहिष्कार करने की बात कही। ग्रामीणों ने निर्णय लिया है कि इस बार सभी ग्रामीण पूर्ण रूप से चुनाव बहिष्कार करेंगे। दोनों गांवों में करीब 350 से अधिक मतदाता हैं। समस्या का समाधान न होने पर नाराजगी व्यक्त की है। कहा कि ग्रामीणों की ओर से इस मामले को काफी बार रखा गया है। लेकिन अभी तक कोई सुनवाई नही होने से ग्रामीणों में काफी नारजगी है। कहा कि जिला प्रशासन सहित अन्य लोगों को अनेक बार अवगत कराया गया है। जिला प्रशासन पर भी ग्रामीणों ने अनदेखी का आरोप लगाया है। कहा कि आजादी के बाद भी सड़क सुविधा का अभाव है। जिससे गांव में निवास करने वाले 60 परिवारों को आज भी पांच किमी पैदल यात्रा करनी पड़ती है। कहा की सीएम की विधानसभा में अगर ग्रामीणों का यह हाल है तो अन्य जगह क्या हाल होगा। इस दौरान प्रदर्शन करने वालों में कृष्ण चंद्र, गिरधारी भट्ट, देवी दत्त भट्ट, मोहन चंद्र थ्वाल, घनश्याम भट्ट, लीलाधर भट्ट, दीपा भट्ट, बसंती भट्ट, पूजा भट्ट, पुष्पा देवी, कलावती देवी सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

जरूरी खबरें