Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बिजली के तार बदलने के चलते राय नगर चोड़ी की विद्युत व्यवस्था रहेगी बाधित।

पाटी:रा0उच्च माध्यमिक विद्यालय बास बस्वाड़ी में पेयजल किल्लत डीएम के निर्देश के बावजूद नहीं लगा हैंडपंप।

मुंबई में प्रवासी उत्तराखंड वासियों से सीएम धामी का आत्मीय संवाद, विकास यात्रा और भविष्य के विजन को किया साझा

चंपावत:प्रधानमंत्री आवास योजना सत्यापन छूटे हुए पात्रों को मिलेगा लाभ: सीडीओ

लोहाघाट:16 साल नौकरी के बाद भोजन माता को किया नौकरी से बाहर। भोजन माता की डीएम से गुहार

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पौड़ी: अंकित ने गुलदार से बचाई महिला की जान। गुलदार के जबड़े से छुड़ाया महिला को। पत्थरों से मार भगाया खूंखार

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 10, 2025

पौड़ी: अंकित ने गुलदार से बचाई महिला की जान। गुलदार के जबड़े से छुड़ाया महिला को। पत्थरों से मार भगाया खूंखार गुलदार।पौड़ी जिले के पोखड़ा ब्लाक के देवराड़ी गांव में आज बुधवार एक महिला पर खूंखार गुलदार ने हमला कर दिया। इसी बीच वहां से गुजर रहे अंकित कंडारी ने जब महिला का शोर सुना तो अंकित ने अपनी जान की परवाह न करते हुए गुलदार के जबड़े से महिला को छुड़वा लिया। जानकारी के मुताबिक बुधवार दोपहर अंकित कंडारी अपने दो साथियों के साथ संगलाकोटी बाजार जा रहा था। उसका एक साथी मोटरसाइकिल में तेल भरवाने गया और अंकित वही पास ही रुक गया। इसी बीच नजदीक ही महिलाओ के चिल्लाने की आवाज आई। जिसके बाद अंकित गांव के जंगल की ओर दौड़ पडा। गुलदार ने 36 वर्षीय महिला कंचन की गर्दन को अपने जबड़े में दबाया हुआ था । अंकित ने पत्थरो से गुलदार पर हमला कर दिया लेकिन गुलदार कंचन को गर्दन मुंह में दबाए रखा। जिसके बाद अंकित गुलदार से ही भिड़ गया आखिर गुलदार ने कंचन को छोड़ दिया। अंकित ने बताया कि उसने तुरंत कंचन की गर्दन से बह रहे खून को रोकने की कोशिश की तब तक ग्रामीण भी आ गये थे। इसके बाद कंचन को 108 के माध्यम से प्राथमिक अस्पताल और फिर सतपुली ले जाया गया। इसके बाद उसे पोखड़ा के पूर्व ब्लाक प्रमुख सुरेंद्र रावत सूरी और राजपाल बिष्ट की मदद से एयर एम्बुलेंस से एम्स ऋषिकेश पहुंचाया गया। 26 वर्षीय अंकित ग्राम प्रहरी भी है। अंकित की बहादुरी के पूरे प्रदेश में चर्चे हैं। वन मंत्री सुबोध उनियाल ने भी अंकित की बहादुरी को सराहा है।

जरूरी खबरें