Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:अज्ञात मृत व्यक्ति की शिनाख्त के लिए चंपावत पुलिस की जनता से अपील।

चंपावत :मंदिरों में चंदा चोरी मामले को लेकर कांग्रेस ने भाजपा सरकार के खिलाफ गोल्ज्यू मंदिर में रखा उपवास।

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

सूचना

: पाटी:ठाकुर सतीश सिंह लडवाल हुए सेवानिवृत्त 

Laxman Singh Bisht

Mon, Dec 23, 2024
ठाकुर सतीश सिंह लडवाल हुए सेवानिवृत्त चम्पावत - जिले के राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय पाटी के स्टाफ और छात्राओं ने विद्यालय के अनुसेवक ठाकुर सतीश सिंह लडवाल की सेवानिवृत्ति पर विदाई कार्यक्रम का आयोजन किया । इस अवसर पर विद्यालय परिवार ने सेवा पूर्ण होने पर उन्हें शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया और उनके सुखमय जीवन की कामना की । इस अवसर पर विद्यालय में मिष्ठान वितरण कार्यक्रम का आयोजन भी किया गया । श्री लडवाल की सेवानिवृत्त होने पर विद्यालय में आयोजित ये विदाई कार्यक्रम सभी लोगों के लिए भावुक क्षण था । ■ सत्य की राह पर चलने की सीख दे गए श्री लडवाल - अपनी सेवानिवृत्ति के कार्यक्रम में अनुसेवक ठाकुर सतीश सिंह लडवाल ने अपने स्टाफ़ को संबोधन करते हुए कहा कि , हमारे पास घरों में अक्सर 1 - 2 बच्चे होते हैं । लेकिन विद्यालय में हमारे पास दर्जनों बच्चों के भविष्य को उज्जवल बनाने का अवसर है । अगर विद्यालय के बच्चों पर सच्ची लगन से परिश्रम किया जाएगा तो , वो दिन दूर नहीं जब ये बच्चे भारत के नवनिर्माण में अहम भूमिका निभाएंगे । श्री लडवाल ने हमेशा सत्य की कठिन राह न छोड़ने की बात कही और अपने कर्तव्यों का ईमानदारी से निर्वहन करने की सीख दे गए । ■पर्यावरण बचाने और नशा हटाने की बात कही - पर्यावरण प्रेमी श्री लडवाल बरसों से पेड़ लगाकर पेड़ों के महत्व के बारे में जनजागरूकता का संचार कर रहे हैं । उसके साथ - साथ उत्तराखंड में बढ़ते नशे पर चिंता व्यक्त करते हुए समय - समय पर इसके खिलाफ आवाज उठाते रहे हैं । उन्होंने सेवानिवृत्ति कार्यक्रम में कहा , रिटायरमेंट के बाद पेड़ बचाने और नशा हटाने के लिए कार्य करेंगे । ■ मेरे पिता मेरे रोल मॉडल हैं - सूरज लडवाल सेवानिवृत्ति के कार्यक्रम में उपस्थित ठाकुर सतीश सिंह लडवाल के पुत्र उत्तराखंड हिंदी समाचार के संपादक सूरज लडवाल ने कहा - मेरे पिता मेरे रोल मॉडल हैं । अगर उनकी कही गई बातों को मैं 10 प्रतिशत भी अपने जीवन में उतार पाऊं तो समझ लूंगा कि मेरा जीवन सफल हो गया । कार्यक्रम में पत्रकार सूरज लडवाल ने कहा - मात्र 16 वर्ष की उम्र से पिताजी ने परिवार की जिम्मेदारियों को उठा लिया था , जिसे सुनकर आज मैं सहम जाता हूँ । हमेशा उनकी बातों का अनुसरण करना मेरे लिए सौभाग्य की बात होगी । इस कार्यक्रम में विद्यालय परिवार , सनातन जागरण सेना के संस्थापक दीपक सिंह बिष्ट ( परिवर्तन ) , पर्वतारोही नरेश कठायत , भावेश बिष्ट और तमाम अतिथि उपस्थित रहे ।

जरूरी खबरें