Sunday 12th of July 2026

ब्रेकिंग

चंपावत पुलिस ने टायर चोर गिरोह का किया पर्दाफाश दो गिरफ्तार

चंपावत:भाजपा के बागी भाजपा में शामिल डेढ़ साल पहले भाजपा से निष्कासित नेताओं की भाजपा में वापसी

चंपावत:सोमनाथ को रवाना हुआ 45 सदस्यीय श्रद्धालुओं का दल दर्जा मंत्री ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

चंपावत:अमोड़ी में प्रस्तावित विद्युत उपकेंद्र के लिए स्थल का निरीक्षण, निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश

चंपावत:धौन–बड़ौली सड़क का एसडीएम ने किया स्थलीय निरीक्षण मार्ग सुचारु करने का कार्य युद्धस्तर पर जारी

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:ब्लास्ट मे उड़ा युवक का हाथ हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर।

Laxman Singh Bisht

Sat, Aug 30, 2025

ब्लास्ट मे उड़ा युवक का हाथ हालत गंभीर हायर सेंटर रेफर।चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक के बिगरा कोट निवासी दीप जोशी उम्र 45 वर्ष के हाथ मे आज शनिवार दोपहर को विस्फोटक फटने से उनका दाया हाथ कलाई से आगे उड़ गया है। दीप की गंभीर हालत को देखते हुए परिजन उन्हें प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पाटी लेकर आए। जहां डॉक्टर ज्योति व फार्मेसी अधिकारी प्रकाश खरायत के द्वारा उनका उपचार किया गया तथा उनकी गंभीर हालत को देखते हुए चंपावत जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया गया। जानकारी के मुताबिक चंपावत जिला चिकित्सालय से भी दीप को राम मूर्ति बरेली रेफर कर दिया गया है। ब्लास्ट में दीपक को अन्य जगह भी काफी गंभीर चोटे आई है। सूत्रों के अनुसार परिजनों के मुताबिक दीप जोशी ने नदी किनारे पड़ी काली पॉलिथीन के अंदर हाथ डाला तो अचानक ब्लास्ट हो गया जिससे उसका हाथ कलाई से आगे उड़ गया है। अब ब्लास्ट कैसे हुआ यह विस्फोटक था या अन्य यह जांच का विषय है ।फिलहाल दीप जोशी की हालत गंभीर बनी हुई है।

जरूरी खबरें