Friday 10th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:यातायात कर्मी कांस्टेबल हेम महरा के ट्रांसफर पर भड़के टैक्सी चालक।

चंपावत:भाजपा प्रदेश चुनाव प्रबंधन समिति के सहसंयोजक बने मोहित पाठक।

लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सा शिविर शुरू, पहले दिन 360 मरीजों ने उठाया निःशुल्क स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ

सीएम धामी ने रचा इतिहास एनडी तिवारी का तोड़ा रिकॉर्ड बने उत्तराखंड के सबसे लंबे कार्यकाल वाले मुख्यमंत्री

लोहाघाट:टीईटी की अनिवार्यता खत्म करने और पुरानी पेंशन बहाली की मांग को लेकर शिक्षको की आक्रोश रैली

सूचना

रिपोर्ट:लक्ष्मण बिष्ट 👹👹 : पाटी:दूबड़ सह0 समि0 घोटाले पर किसानो का आमरण अनशन सीएम को भेजा ज्ञापन

Laxman Singh Bisht

Mon, Mar 24, 2025

दूबड़ सह0 समि0 घोटाले पर किसानो का आमरण अनशन सीएम को भेजा ज्ञापन

चंपावत जिले के पाटी ब्लॉक की दूबड़ बहु 0साधन सह0 समि0 लिमिटेड के सचिव के द्वारा किसानों के फसली ऋण मे गबन करने के विरोध व एसआईटी जांच की मांग को लेकर क्षेत्र के किसान विगत 19 दिनों से किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी के नेतृत्व में धरना प्रदर्शन कर रहे हैं पर मामले में शासन प्रशासन के द्वारा कोई सुनवाई नहीं की जा रही है। सुनवाई न होने से नाराज किसानों ने आमरण अनशन शुरू कर दिया है।

किसान नेता नरेंद्र उत्तराखंडी ने मामले को लेकर डीएम चंपावत के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन भेजा। नरेंद्र उत्तराखंडी ने बताया किसानों की मुख्य मांगे किसानों का ऋण जमा अनुपात को ठीक किया जाए एवं बकाईदारी हटाई जाए, किसानों के फसली ऋण में बीमा नहीं किया गया है जिसका शीघ्र बीमा किया जाए तथा समिति के पूर्व सचिव जय राम एवं विभागीय ऑडिट कर्ताओं के द्वारा किए गए लाखों रुपए के गबन की एसआईटी जांच की जाए । उत्तराखंडी ने कहा लेकिन प्रशासन ने विगत 19 दिनों से कोई सकारात्मक कार्रवाई नहीं की है ।शासन प्रशासन की उपेक्षा से आहत होकर क्षेत्र के किसान आमरण अनशन करने को मजबूर हुए।

उत्तराखंडी ने चेतावनी देते हुए कहा आमरण अनशन के दौरान किसाने की जान माल की समस्त जिम्मेदारी शासन व प्रशासन की होगी कहा जब तक किसानों की मांगे नहीं मानी जाएगी आमरण अनशन जारी रहेगा। आमरण अनशन के पहले दिन घनश्याम भट्ट, जयराम, हयात सिंह बोरा ,घनश्याम सकलानी, त्रिभुवन सकलानी आमरण अनशन में बैठे।

जरूरी खबरें