Saturday 15th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:पूर्व विधायक फर्त्याल ने पूर्व सैनिकों के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगा फहराकर दी शुभकामनाएं।

देखें जिले के किस जनप्रतिनिधि व अधिकारियों ने क्षेत्र व देशवासियों को दी स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामना

लोहाघाट में धूमधाम से मनाया गया 15 अगस्त निकली शानदार झांकियां।

लोहाघाट:मूसलाधार बारिश के बीच ड्यूटी में डटी रही महिला होमगार्ड।

चंपावत:खड़गे की जनसभा स्थल का शुद्धिकरण करने पर भड़की कांग्रेस भाजपा के खिलाफ निकाला जुलूस।

सूचना

रिपोर्ट: लक्ष्मण बिष्ट : पाटी:निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने किया शक्ति प्रदर्शन जीत का किया दावा पवनदीप राजन उतरे समर्थन में

Laxman Singh Bisht

Sat, Jun 6, 2026

निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने किया शक्ति प्रदर्शन जीत का किया दावा पवनदीप राजन उतरे समर्थन में

चम्पावत जिले की पाटी नगर पंचायत की चुनावी बाजी रोमांचक मोड़ में पहुंच चुकी है। पाटी नगर पंचायत के पहले चुनाव में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के लिए तीन दावेदार मैदान में खड़े है। जहा भाजपा के नवीन राम, निर्दलीय नारायण लाल तथा पार्वती देवी चुनाव मैदान में डटे हुए हैं तीनों का चुनाव प्रचार धुआंधार गति से चल रहा है तीनों प्रत्याशियों के द्वारा अपने-अपने जीत के दावे किए जा रहे हैं। आज शनिवार को निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए विशाल रैली निकाली जिसमें सैकड़ो लोग शामिल हुए । नारायण लाल के चुनाव प्रचार में स्टार गायक पवनदीप राजन भी समर्थन में उतरे और लोगों से वोट की अपील की। वहीं निर्दलीय प्रत्याशी नारायण लाल ने अपनी जीत का दमदार दावा ठोक दिया है ।

नारायण के समर्थन में उमड़ा जनसैलाब और गूंजते , नारायण-नारायण के नारे चुनावी माहौल को पूरी तरह गर्म कर गए ।पाटी कस्बे की सड़कों पर नारायण लाल के समर्थन में युवा , महिलाएं और बुजुर्ग बड़ी संख्या में रैली में शामिल हुए । समर्थकों का उत्साह और बढ़ती भीड़ ने चुनावी तापमान को भी बढ़ा दिया है ।रैली में उमड़ा जनसमर्थन विरोधियों की बेचैनी बढ़ाने वाला माना जा रहा है । नारायण लाल भाजपा प्रत्याशी पर भारी पड़ते नजर आ रहे हैं।

हालांकि अंतिम फैसला जनता के हाथ में है । 9 जून को मतदान होगा और 11 जून को मतगणना के बाद साफ होगा कि पाटी नगर पंचायत की सत्ता की चाबी किसके हाथ लगती है । लेकिन फिलहाल नारायण लाल के समर्थन में उमड़ी भीड़ ने चुनावी रण में उनकी दावेदारी को और मजबूत कर दिया है । सुरक्षा को लेकर भारी पुलिस बल तैनात रहा।

जरूरी खबरें