Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: लोहाघाट:फिर राईकोट में नजर आया गुलदार क्षेत्र में फैली दहशत 

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 11, 2024
फिर राईकोट में नजर आया गुलदार क्षेत्र में फैली दहशत लोहाघाट के राईकोट क्षेत्र में एक बार फिर से गुलदार ने अपनी दस्तक दे दी है गांव को जाने वाली मुख्य सड़क में काफी बड़ा गुलदार लोगों को चहल कदमी करता हुआ नजर आ रहा है जिस कारण एक बार फिर से गांव में दहशत फैल गई मालूम हो पूर्व में गुलदार के द्वारा राईकोट में 3 वर्षीय बालक आरव पर हमला कर गंभीर रूप से घायल किया जा चुका है हालांकि वन विभाग द्वारा पिंजरा लगाकर गुलदार को पकड़ने का प्रयास किया गया पर गुलदार वन विभाग की पकड़ में नहीं आ पाया भाजपा मंडल महामंत्री गिरीश कुवर ने बताया गुलदार फर्नहिल से लेकर ग्रीन हिल होटल के आसपास शाम ढलते ही नजर आ रहा है जिस कारण ग्रामीणों को खतरा पैदा हो गया है कुंवर ने कहा मुख्य मार्ग होने की वजह से हर वक्त यहां लोगों की आवाजाही रहती है तथा पूर्व में गुलदार वाहनों पर भी हमला कर चुका है उन्होंने वन विभाग से जल्द से जल्द गुलदार को पकड़ने की मांग की है ताकि गुलदार कोई गंभीर वारदात न कर सके उन्होंने लोगों से सतर्कता पूर्वक आवाजाही करने की अपील की है

जरूरी खबरें