Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

2027 मे लोहाघाट विधानसभा मे भाजपा से मजबूत दावेदारी पेश करेंगे दर्जा राज्य मंत्री सुभाष बगौली।

हर-हर महादेव के जयघोष के बीच निकली रेखा आर्या की कांवड़ यात्रा

सूचना

: चंपावत:तल्ला देश में पहाड़ी से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत

Laxman Singh Bisht

Thu, Nov 21, 2024
तल्ला देश में पहाड़ी से गिरने से महिला की दर्दनाक मौत   चम्पावत जिले के सीमांत तल्लादेश क्षेत्र से एक दुखद खबर सामने आ रही है जहां की एक महिला की पहाड़ी से गिरने के चलते दर्दनाक मौत हो गई। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कड़ी मशक्कत के बाद महिला का शव को खाई से बाहर निकाला । तथा पोस्टमार्टम के बादआज 21 नवंबर को महिला का शव परिजनों को सौंपा दिया गया है तल्लादेश के ग्राम रियासीबमन क्षेत्र की पार्वती देवी (44) पत्नी स्व. होशियार सिंह 20 नवंबर दोपहर को मवेशियों के लिए चारापत्ती लेने जंगल गई थी। इसी दौरान रास्ते में वह पहाड़ी में गिर गई। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे की जानकारी मिलने पर ग्रामीणों और पुलिस ने भारी मशक्कत के बाद बुधवार रात को शव निकाला। महिला की मौत से परिवार में मातम छा गया। पार्वती देवी के पति की पहले ही मौत हो चुकी है। महिला के दो छोटे बच्चे हैं। पोस्टमार्टम के लिए तामली पुलिस शव को चम्पावत लाई। आज गुरुवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा। शाम को महिला का अंतिम संस्कार कर दिया गया है मालूम हो पहाड़ों में घास काटने के दौरान कई महिलाओं की पहाड़ी से गिरकर मौत हो चुकी है।

जरूरी खबरें