Tuesday 11th of August 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट:बनलेख में स्विफ्ट दुर्घटनाग्रस्त एक की मौत तीन घायल

लोहाघाट:हथरंगिया क्षेत्र में लंगूरों का आतंक लोगों की वन विभाग से निजात दिलाने की मांग।

चंपावत:सीएमओ ऑफिस में चला स्वच्छता अभियान सीएमओ डॉ. देवेश चौहान ने खुद संभाली कमान

चंपावत के नमन जोशी का बिहार में असिस्टेंट प्रोफेसर के पद पर हुआ चयन।

खटीमा:स्कूल मे खराब भोजन-दूषित पानी मिलने से भड़के छात्र धरने के बाद हटाए गए प्रधानाचार्य

सूचना

: चंपावत:वाहन की चपेट में आने से चंपावत में फौजी की दर्दनाक मौत

Laxman Singh Bisht

Mon, Jun 24, 2024
वाहन की चपेट में आने से चंपावत में फौजी की दर्दनाक मौत चंपावत जिला मुख्यालय में सैन्य छावनी में वाहन (लिफ्टर) की चपेट में आने से सेना का जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। सेना के वाहन से घायल जवान को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां इलाज जवान की मौत हो गई।पुलिस के अनुसार रविवार को सेना की छावनी में रोज की तरह अजय कुमार (29) पुत्र ईश्वर निवासी गोटीटोला चराम, छत्तीसगढ़ बड़े वाहन से टायर उठाने का काम कर रहा था। इसी दौरान ढलान होने के चलते वाहन पलट गया। जवान ने बचने के लिए लिफ्टर से कूदने का प्रयास किया लेकिन वह वाहन की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जवान को तत्काल सेना के वाहन से निजी अस्पताल में इलाज के लिए लाया गया जहां इलाज दौरान करीब दो घंटे बाद जवान ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने पंचनामा भर पोस्टमार्टम की कार्रवाई की है।

जरूरी खबरें