Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

सूचना

: चंपावत: पंचायत प्रतिनिधियों की बात सुनने के लिए चंपावत जिले के निवर्तमान ब्लाक प्रमुखों ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 4, 2024
बात सुनने के लिए चंपावत जिले के निवर्तमान ब्लाक प्रमुखों ने मुख्यमंत्री धामी को दिया धन्यवाद आज बुधवार को जनपद चंपावत जिले के निवर्तमान ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ,रेखा देवी, सुमन लता ने देहरादून मुख्यमंत्री आवास में जाकर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से मुलाकात कर उनकी मांगों को गंभीरता पूर्वक सुनने के लिए धन्यवाद दिया उन्होंने कहा मुख्यमंत्री द्वारा पंचायत प्रतिनिधियों की मांग को गंभीरता से विचार करते हुए पंचायत राज सचिव चंद्रेश यादव को पंचायत प्रतिनिधियों की मांग पर गंभीरता से विचार करने के निर्देश दिए इस दौरान तीनों निवर्तमान ब्लाक प्रमुखों ने कहा उन्हें पूरा विश्वास है मुख्यमंत्री जो भी फैसला लेंगे पंचायत प्रतिनिधियों के हक में लेंगे इस दौरान तीनों जन प्रतिनिधियों ने संगठन महामंत्री अजय जी एवं महिला मोर्चा अध्यक्ष श्रीमती आशा नौटियाल से मुलाकात कर केदारनाथ सीट पर विजय होने पर उन्हें बधाई दी मालूम हो प्रशासक नियुक्त करने की मांग को लेकर पंचायत प्रतिनिधियों का कल 5 दिसंबर को मुख्यमंत्री आवास कूच का कार्यक्रम प्रस्तावित था जिसके लिए बड़ी संख्या में पंचायत प्रतिनिधि देहरादून पहुंचे हुए थे लेकिन मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने पंचायत प्रतिनिधियों की मांगों को गंभीरता पूर्वक लेते हुए उनकी मांगों पर विचार करने के सचिव चंद्रेश यादव को निर्देश दिए इसके बाद पंचायत प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री आवास कूच का कार्यक्रम स्थगित कर दिया

जरूरी खबरें