Tuesday 7th of July 2026

ब्रेकिंग

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

लोहाघाट:सील में जन-जन की सरकार जन-जन के द्वार शिविर स्थगित होने पर ग्रामीणों में नाराजगी।

चंपावत:पशुपालन विभाग और आईटीबीपी के एमओयू से पशुपालक समृद्ध: लोहाघाट में 496 किलो जिंदा बकरियों की आपूर्ति

लोहाघाट:खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई; लोहाघाट और मानेश्वर में विभिन्न दुकानों व फास्ट फूड सेंटरों का औचक निरीक्षण।

सूचना

: बाराकोट:कार्यकाल के अंतिम दिन ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल ने क्षेत्र को दी विकास की तीन नई सौगात

Laxman Singh Bisht

Fri, Nov 29, 2024
कार्यकाल के अंतिम दिन ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल ने क्षेत्र को दी विकास की तीन नई सौगात अपने कार्यकाल के अंतिम दिन ब्लॉक प्रमुख बाराकोट विनीता फर्त्याल ने बाराकोट क्षेत्र को तीन नई सौगात दी है अपने कार्यकाल के अंतिम दिन 29 नवंबर को बाराकोट ब्लॉक में नवनिर्मित गेट, शहीदस्मारक स्थल और कार्यालय में स्थापित इंटर एक्टिव बोर्ड का उन्होंने लोकार्पण किया ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल ने कहा उनके 5 साल के कार्यकाल में ब्लॉक में विकास के कई कार्य हुए हैं तथा ग्रामीण क्षेत्रों मैं भी विकास कार्यों को लेकर उन्होंने कई प्रयास किए ब्लॉक प्रमुख विनीता ने कहा उन्हें अपने कार्यकाल में जनता,बोर्ड सदस्यों , ग्राम प्रधानों व ब्लॉक के अधिकारियों व कर्मचारियों का भरपूर सहयोग मिला जिसके लिए वे सभी को धन्यवाद देती है बाराकोट ब्लॉक कार्यालय में खंड विकास अधिकारी रमेश चंद्र जोशी की अध्यक्षता व जेस्ट प्रमुख नंदा वल्लभ बगोली के संचालन में हुए लोकार्पण कार्यक्रम क्षेत्र के क्षेत्र पंचायत सदस्य ,ग्राम प्रधान सहित कई विभागीय कर्मचारी मौजूद रहे सभी के द्वारा ब्लाक प्रमुख विनीता फर्त्याल के 5 साल के कार्यकाल की सराहना की गई उन्होंने कहा ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल के कार्यकाल में ब्लॉक में कई विकास कार्य हुए जनता को कई जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिला इस दौरान कार्यक्रम में उपस्थित जनप्रतिनिधियों व कर्मचारियों , अधिकारियों ने ब्लॉक प्रमुख विनीता फर्त्याल, जेस्ट प्रमुख नंदा बल्लभ बगोली व चंपावत के पूर्व ब्लाक प्रमुख बहादुर सिंह फर्त्याल को शाल उड़ाकर सम्मानित किया इस दौरान पूर्व ग्राम प्रधान राजेश अधिकारी ,मदन जोशी ,महेश अधिकारी ,सहायक खंड विकास अधिकारी जाकिर हुसैन, भुवन चंद्र पांडे ,विजय शर्मा ,विनोद शर्मा ,हिमांशु ,संजय नाथ ,प्रवीण भट्ट, भावेश गहतोड़ी, अनिरुद्ध पुनेठा , रंजना ,अश्वनी सागर ,मदन मोहन, सुनील कुमार गुप्ता ,कैलाश चंद जोशी आदि मौजूद रहे

जरूरी खबरें