Wednesday 8th of July 2026

ब्रेकिंग

लोहाघाट की नुज़ूल भूमि में हो रहे नए निर्माण तथा अतिक्रमण किए जाएंगे ध्वस्त :डीएम

दून:वात्सल्य योजना के तहत 4 करोड़ 39 लाख खातों में ट्रांसफर

विकसित चम्पावत की दिशा में मास्टर प्लान-2041, जनसहभागिता से होगा अंतिम प्रारूप तय: डीएम

बाराकोट:गुलदार का आतंक चूला गाव में गुलदार ने दुधारू गाय को घर के आंगन मे उतारा मौत के घाट।

लोहाघाट:सेवा पखवाड़ा: खूनाबोरा मे डीएम ने सुनी ग्रामीणों की समस्याएं, मौके पर दिए समाधान के निर्देश।

सूचना

: बाराकोट में 3 साल से कूड़ेदान में रह रही विक्षिप्त महिला को एसडीएम लोहाघाट के निर्देश पर प्रशासन ने किया परिजनों के सुपुर्द लड़ीधूरा अध्यक्ष नगेन्द्र जोशी ने निभाई अहम भूमिका।

Laxman Singh Bisht

Wed, Dec 18, 2024
कूड़ेदान में रह रही महिला मामले का एसडीएम लोहाघाट रिंकू बिष्ट ने लिया संज्ञान बाराकोट में विगत 3 वर्षों से कूड़ेदान में रह रही विक्षिप्त महिला जानकी देवी को आज एसडीएम लोहाघाट रिंकु बिष्ट के निर्देश पर प्रशासन की टीम ने उनके परिजनों को सुपर्द कर दिया। आज बुधवार 18 दिसंबर 2024 को दोपहर 1:00 बजे प्रशासन की टीम तहसीलदार बाराकोट हरीश नाथ गोस्वामी के नेतृत्व में बाराकोट पहुंची दल में राजस्व निरीक्षक छतर सिंह बोहरा, राजस्व उप निरीक्षक दीपक बोहरा, गोविंद बल्लभ, अनुज उप्रेती, महिला पी0आर0डी0 जवान ममता कालाकोटी , पुलिस के जवान मौजूद थे। प्रशासन की टीम को देखते ही जानकी देवी खेतों की और भाग गई तथा किसी भी तरह अपने परिजनों के पास जाने को राजी नहीं हुई। तब बमुश्किल लड़ीधूरा शैक्षिक एवं सांस्कृतिक मंच के अध्यक्ष नागेंद्र जोशी ने मध्यस्थता करते हुए विक्षिप्त महिला जानकी देवी को किसी तरह परिजनों के पास जाने को राजी किया तथा प्रशासन की टीम के साथ उसे उसके गृह निवास बैडा बैडवाल,(बाराकोट) ले जाकर महिला के जेठ जीवन सिंह अधिकारी एवं अन्य परिजनों के सुपर्द कर दिया। मालूम हो कि कूड़ादान में रहने से पूर्व कोरोना काल मे यही महिला तहसील कार्यालय के निकट लिंक रोड में बने कलवट में रहती थी तब नागेंद्र जोशी ने प्रशासन के संज्ञान में लाते हुए उसे रेस्क्यू किया था। महिला को रेस्क्यू करने में योगेश चंद्र जोशी,सूरज बिष्ट,नमन जोशी,गुड्डू वर्मा,आनंद राम कालाकोटी, सौरव नाथ, शुभम नाथ ने सहयोग किया।

जरूरी खबरें